Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया विस्फोट महिला गंभीर रूप से घायल
bijapur, Naxalites carried  , woman seriously injured

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बोड़गा गांव में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । यह घटना शनिवार को सुबह लगभग 6:30 बजे हुई, जब महिला महुआ बीनने के बाद जंगल से लौट रही थी। महिला की पहचान सरस्वती ओयम के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, सरस्वती ओयम इंद्रावती  महुआ बीनकर लौट रही थी, तभी वह विस्फोट की चपेट में आ गई। विस्फोट में उनके दोनों पैरों और हाथों में गंभीर चोटें आईं हैं, वहीं उनका बायां पैर घुटने के नीचे तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भैरमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह घटना बोड़गा गांव में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी के खतरे को उजागर करती है। पिछले वर्ष 2023-24 में भी इसी क्षेत्र में आईईडी विस्फोटों में दो बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।

MadhyaBharat 29 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.