Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
म्यांमार में राहत कार्यों के लिए भारत ने भेजी एनडीआरएफ की टीम
kolkata,India sent NDRF , Myanmar
कोलकाता। म्यांमार में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 80 सदस्यीय टीम को राहत और बचाव कार्य के लिए म्यांमार भेजा है।
 
कोलकाता में मीडिया को संबोधित करते हुए एनडीआरएफ के महानिदेशक (डीजी) पीयूष आनंद ने
बताया कि एनडीआरएफ कीा 80 सदस्यीय टीम को दो विमानों के जरिए म्यांमार भेजा गया है। यह दल वहां जाकर राहत और बचाव कार्य करेगा। भारत ने पहले ही कुछ राहत सामग्री भेजी है और अन्य जरूरी संसाधनों की आपूर्ति की जा रही है।
 
एनडीआरएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमारी टीम में 80 कुशल बचावकर्मी शामिल हैं, जिनके साथ चार खोजी कुत्ते, विशेष उपकरण और औजार भेजे गए हैं। यह टीम भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करेगी।
 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एनडीआरएफ टीम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि 80 सदस्यीय एनडीआरफ खोज एवं बचाव दल नेपिडॉ के लिए रवाना हुआ। यह टीम म्यांमार में बचाव अभियान में सहायता करेगी।
 
शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए तेज भूकंप से सैकड़ों इमारतें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे ढह गए। अब तक म्यांमार में हजार से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भूकंप के बाद लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं।
MadhyaBharat 29 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.