Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिहार दिवस के कार्यक्रम में नड्डा बोले- जहां पूर्वांचल चलता है वहां देश चल पड़ता है
new delhi,   Bihar Day, Nadda

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जहां पूर्वांचल चल पड़ता है, वहां देश चल पड़ता है। इतिहास इसका प्रमाण है। गांधी जी का आंदोलन चंपारण से शुरू हुआ था और जयप्रकाश नारायण का आंदोलन भी बिहार से शुरू हुआ था। बिहार का विशेष महत्व है। विश्व को लोकतांत्रिक प्रणाली देने का श्रेय बिहार को जाता है।

 

जेपी नड्डा ने भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा द्वारा नई दिल्ली के आंबेडकर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बिहार का अपना गौरव है। यह आज की बात नहीं है। नालंदा, विक्रमशिला विश्वविद्यालय थे जहां देश के ही नहीं दुनिया के लोग यहां पढ़ने आया करते थे। यह गौतम बुद्ध की धरती है। सम्राट अशोक ने अहिंसा के पथ पर चलने का मन भी बिहार की धरती पर बनाया। दुनिया के किसी भी कोने में जाएं हमें मैथिली, मगही या भोजपुरी बोलने वाले मिल जाएंगे। ईमानदारी से अपने काम को करने की ताकत इसी बिहार की धरती के लोगों में हैं। बढ़ते हुए बिहार को लालू राज ने डूबता हुआ बिहार बना दिया था। एक समय ऐसा आया था कि शाम 5 बजे के बाद लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया था।

 

उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने गंगा किनारे गांधी सागर सेतु को बनते हुए देखा है, निर्माण कार्य कई दशकों तक चलता रहा। आज बिहार में गंगा किनारे मरीन ड्राइव बन चुका है। सड़क और रेल के बड़े ब्रिज बन चुके हैं। वर्ष-2005 में बिहार में ग्रामीण सड़क केवल 384 किमी. थी, वहीं आज 1 लाख 12 हजार किमी सड़क बन चुकी है। बिहार में एक्सप्रेस-वे बन चुके हैं। आईआईटी पटना की सौगात मोदी जी ने बिहार को दी है। लालू जी से लोग सड़क बनाने की बात करते थे तो कहते थे कि सड़क बन जाएगी तो पुलिस आ जाएगी, ये बेवकूफी ठीक नहीं। 

 

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पूर्णिया, सारण, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सीवान, बक्सर, जमुई जैसे शहरों में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। मोदी के नेतृत्व में पटना में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनने वाला है। उन्होंने दिल्ली के चुनाव पर बोलते हुए कहा कि हाल ही में दिल्ली विधानसभा के चुनाव हुए। विकास की ओर बढ़ने के बजाय हम विनाश की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कमल खिला, भाजपा की सरकार आई। इसके लिए सभी पूर्वांचली लोगों का आभार है।

 

 

कार्यक्रम को सांसद मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया। तिवारी ने कहा कि बिहार दिवस पूरे देश, दुनिया में मनाया जा रहा है। बिहार राज्य का गठन 1912 में हुआ था, 113 साल बीत चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश की डबल इंजन की सरकार ने राज्य के विकास के रास्ते पर लाते हुए इसे तेज किया है। हमारा उद्देश्य है कि जो लोग बिहार से पलायन कर चुके हैं, उन्हें चुनाव के दौरान मतदान के लिए आना चाहिए। हम फिर से जंगल राज के उभरने के संकेत देख रहे हैं, हमें इसे सीमित करना होगा।

MadhyaBharat 29 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.