Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर में कार अनियंत्रित होकर पलटी एक युवक की मौत
raipur, Car lost control , one youth died

रायपुर । रायपुर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, ज‍ि‍ससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक अपने दोस्त के साथ कव्वाली प्रोग्राम से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। युवक के दोस्त को हल्की चोंटे आई हैं। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक रायपुर के सुंदर नगर का रहने वाला आशुतोष अग्रवाल है। उसकी उम्र 27 साल थी। वह पेशे से व्‍यापारी था। बीती रात 3 बजे  वह ललित महल होटल से कव्वाली कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहा था। कार में उसका दोस्त भी सवार था। कार तेज रफ्तार में सेरी खेड़ी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई। फिर वह डिवाइडर पार करते हुए सड़क पर पलट गई। कार पलटते हुए सड़क किनारे ढाबे के तंदूर की भट्टी को टक्कर मार दी। जिससे कार के एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के भीतर बैठा आशुतोष बुरी तरह घायल हो गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में उसका दोस्त भी सवार था उसे हल्की चोंटे आईं है। हादसे के बाद उसने ही पुलिस को सूचना दी।  मामले में फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

 

MadhyaBharat 30 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.