Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुकमा और बीजापुर मुठभेड़ में मारे गये 18 नक्सलियाें में से 15 नक्सलियों की हुई शिनाख्त
jagdalpur, axalites killed, Sukma and Bijapur
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी में शनिवार काे हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। वहीं बीजापुर जिले के थाना बासागुड़ा क्षेत्र अंतर्गत टेकमेटा-नरसापुर के जंगल में भी मुठभेड़ में हुई थी, इसमें एक नक्सली मारा गया था। सभी नक्सलियाें के शव बरामद कर शिनाख्तगी की कार्रवाई में अब तक 73 लाख के कुल 15 नक्सलियाें की पहचान की जा चुकी है। जिसमें 11 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।
 
सुकमा मुठभेड़ में बरामद 17 नक्सलियों के शव में से अब तक 14 की पहचान हो चुकी है। वहीं बीजापुर मुठभेड़ में मारे गये एक नक्सली की पहचान कन्ना झाड़ी एक लाख का इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में हुई है। इस तरह से कुल 15 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है।
 
सुकमा मुठभेड़ में मारे गये 17 नक्सलियों में 25 लाख के इनामी नक्सली दरभा डिवीजन सचिव एसजेडसीएम कैडर का नक्सली कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा निवासी पाउरगुडेम थाना पामेड़ जिला सुकमा, 5 लाख की इनामी पोडियम भीमा उर्फ राेशन उर्फ पवन एसीएम निवासी दुरगुड़ा थाना केरलापाल जिला सुकमा, 5 लाख की इनामी सवलम जाेगी पति स्व. रमेश मडकम एसीएम निवासी गगनपल्ली थाना एर्राबोर जिला सुकमा, 5 लाख की इनामी दसरी पति अर्जुन उर्फ कुम्मा एसीएम निवासी कुटराेम थाना दरभा जिला बस्तर, 5 लाख के इनामी देवे माड़वी एसीएम निवासी कोन्डेगढगाडी पारा थाना गादीरास जिला सुकमा, 5 लाख के इनामी माडवी मासे निवासी जियाकाेड़ता पटेलपारा थाना कुआकाेंडा जिला दन्तेवाड़ा एसीएम, 5 लाख के इनामी माड़वी हिड़मा निवासी गोगुंडा मिसिगुड़ा जिला सुकमा, एसीएम, 5 लाख की इनामी बुस्की नुप्पो निवासी रेवाली ताडपारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा, एसीएम, 2 लाख की इनामी हिड़मे सोढ़ी पति बामन निवासी कुन्ना कोरमागोंदी थाना कुकानार जिला सुकमा, एसीएम, 2 लाख की इनामी लुंगी निवासी गुफड़ी थाना गादीरास जिला सुकमा, 2 लाख के इनामी माेहन उर्फ मोटू हेमला निवासी ककाडी थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा, 2 लाख के इनामी मुचाकी जोगी निवासी पोरदेम थाना गादीरास जिला सकमा, 2 लाख के इनामी कुंजाम भीमे निवासी पांतापारा जिला सुकमा, 2 लाख का इनामी कवासी जोगी निवासी इत्तापारा कुंजेरास थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा, मुठभेड़ में मारे गए हैं। तीन अन्य माओवादी कैडरों की पहचान की जा रही है l
 
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सुकमा में मारे गए 14 नक्सलियाें की पहचान हाे गई है। बाकी तीन की पहचान की जा रही है। इस मुठभेड़ में डीवीसीएम कैडर के 25 लाख का इनामी जगदीश उर्फ़ बुधरा दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और झीरम हत्याकांड में सम्मिलित था। वह वर्ष 2023 में जिला सुकमा के अरणपुर में डीआरजी के जवानों की हत्या की वारदात में भी शामिल था।
 
MadhyaBharat 30 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.