Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
यूपी एसटीएफ-झारखंड पुलिस ने मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर अनुज कनौजिया को किया मु​ठभेड़ में ढेर
new delhi, UP STF-Jharkhand , Mukhtar Ansari gang
पूर्वी सिंहभूम । पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर अनुज कनौजिया को यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया है। छोटा गोविंदपुर के जनता मार्केट स्थित अमलतास सिटी के पास उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों ओर से 25 राउंड से अधिक गोलियां चली। इस गोलाबारी में एसटीएफ के डीएसपी धर्मेंश कुमार शाही घायल हुए हैं। उनके बाएं कंधे पर गोली लगी है। उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस को कई गोलियां मिली है। अनुज पर दो दिन पहले ही मऊ पुलिस ने ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
 
जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि यूपी एसटीएफ की टीम ने जमशेदपुर में इनामी अपराधी अनुज कनौजिया को गिरफ्तार करने के लिए आई थी। जिसमें जमशेदपुर पुलिस के द्वारा सहयोग किया गया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने जब अनुज की घेराबंदी कि तब उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। अनुज कनौजिया उत्तर प्रदेश से फरार होकर झारखंड के जमशेदपुर में छिपकर रह रहा था। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर सहित दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे। यूपी एसटीएफ को यह जानकारी मिली थी कि अनुज कनौजिया फिलहाल झारखंड के जमशेदपुर में रह रहा है।
 
यूपी एटीएस के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि लोकेशन मिलने के बाद झारखंड एटीएस की सहायता से अनुज को गिरफ्तार करने के लिए टीम शनिवार की देर रात जमशेदपुर के गोविंदपुर के पास स्थित जनता मार्केट पहुंची थी। यूपी पुलिस और झारखंड पुलिस ने घेराबंदी की तो अनुज ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उसे बाहर निकलने के लिए चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार पुलिस पर गोलियां चलाता रहा। इसके बाद यूपी पुलिस ने पहले अनाउंसमेंट कर उसे सरेंडर करने को कहा, इस पर उसने एक बार फिर से अपने घर की खिड़की से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में उत्तर प्रदेश पुलिस के डीएसपी धर्मेंद्र कुमार शाही को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें शूटर अनुज मारा गया।
 
यूपी एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि अनुज जमशेदपुर के गोविंदपुर में ही कई दिनों से अपना ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था। दो माह से वह जमशेदपुर के अमलतास सिटी में छुपा हुआ था। अनुज के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के चिरैयाकोट का ही रहने वाला था। उसके खिलाफ मऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और गाजीपुर के थानों में भी गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट आदि धाराओं में दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
 
MadhyaBharat 30 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.