Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अभिनेता गोविन्दा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन
ujjain, Actor Govinda, Lord Mahakal
उज्जैन । प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा शनिवार की शाम उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद देहरी से भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने अपने पैर में गोली लगने की घटना और गोली लगने और उससे उबरने का अनुभव साझा किया।


भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन के बाद गोविन्दा ने मीडिया ने बातचीत करते हुए कहा कि मैंने जीवन में कई कठिन दौर देखे, तकलीफें आईं, लेकिन बाबा की कृपा से कभी कोई बड़ा संकट नहीं आया। कुछ समय पहले एक दुर्घटना हुई थी। मेरे पैर में गोली लग गई थी।


उन्होंने बताया कि उस वक्त मैं बैठा हुआ था और बंदूक फाइल पर रखी थी। अचानक वह फिसली और गोली चल गई। यह गोली हृदय या पेट में भी लग सकती थी, लेकिन उसी क्षण मैं खड़ा हो गया, जिससे वह मेरी पिंडली से होते हुए घुटने में जाकर अटक गई। यह सब एक योग था, जो टल गया। भगवान की कृपा से मैं गोली लगने के बावजूद बच गया। कई बार ऐसी स्थितियां आईं, जहां मैं ऊंची इमारत से गिरकर मर सकता था, लेकिन हर बार ईश्वर ने मुझे बचा लिया। ईश्वर और मेरी माता निर्मला देवी के आशीर्वाद से ही मैं गोविंद से गोविन्दा बन गया हूं। मैं बच्चों से कहना चाहता हूं कि वे हमेशा माता-पिता की सेवा में जुड़े रहें।


दरअसल, गोविंदा चेटीचंड पर्व में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। वे रविवार, 30 मार्च को चेटीचंड पर्व के जुलूस में भी भाग लेंगे। मंदिर में गोविंदा को देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वे करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहे। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन के साथ अन्य मंदिरों में भी जाकर आशीर्वाद लिया। गोविंदा भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं और इससे पहले भी कई बार मंदिर आ चुके हैं। उनकी बेटी और पत्नी भी महाकाल के दर्शन के लिए यहां आ चुकी हैं।
MadhyaBharat 30 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.