Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अरुणाचल प्रदेश में 3.5 तीव्रता का हल्का भूकंप
itanagar, Mild earthquake , Arunachal Pradesh
ईटानगर । चीन और म्यांमार की सीमा से लगे पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले और आसपास के इलाकों में सोमवार को अपराह्न 2 बजकर 38 मिनट पर हल्का भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गयी। हालांकि, भूकंप से किसी के हताहत होने या अन्य क्षति की कोई खबर नहीं है।
 
भारतीय सिस्मोलॉजी विज्ञान केंद्र द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सोमवार को 2.38 बजे आए भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में 28.88 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 94.34 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किमी की गहराई पर स्थित था।

 

पड़ोसी देश म्यांमार में पिछले दिनों आए दो शक्तिशाली भूकंप के बाद से पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्के भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
MadhyaBharat 31 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.