Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ईद पर यूपी के मेरठ, सहरानपुर और मुरादाबाद में हुआ बवाल
lucknow,   ruckus in Meerut,   UP on Eid
लखनऊ । ईद-उल-फितर (ईद) के जश्न में उत्तर प्रदेश में कई जगह बवाल देखने को मिला। मेरठ, सहरानपुर और मुरादाबाद में यह वारदातें सामने आयी है। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति को संभाल लिया गया।

 

यूपी के मेरठ जिले में सिवालखास कस्बा में नमाज के बाद जाहिद और नाजिम में पुरानी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान फायरिंग भी हुई। पथराव और मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, सभी की हालत सामान्य है। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, नमाज के बाद कुछ नमाजियों न पोस्टर लहराये। सभी सड़कों पर नमाज पढ़ने पर लगी रोक का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने इन नमाजियों को समझाया।

 

मुरादाबाद प्रशासन ने जिले में ईद की नमाज सड़क पर न अता करने की अपील की थी। लेकिन लोग इस नियम को तोड़ते हुए नजर आए। सोमवार को जब ईदगाह में नमाज अदा करने जा रहे नमाजियों को पुलिस ने रोका तो हंगामा हो गया। गलशहीद क्षेत्र स्थित ईदगाह में एक बार में लगभग 30 हजार लोगों के नमाज
अता कर सकते हैं, लेकिन यह संख्या इससे अधिक होने पर पुलिस ने इन्हें रोका तो हंगामा करने लगे। पुलिस के समझाने पर दूसरी पारी में बचे हुए लोगों ने नमाज अता की।

 

सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद लोगों ने घंटाघर चौराहे पर फिलिस्तीन का झंडा लहराकर जिंदाबाद के नारे लगाये। कुछ नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी भी बांधी। ये लोग सड़क पर नमाज पढ़ने पर लगी रोक और वक्‍फ बिल में संशोधन के मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। पुलिस ने इन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया है।

 

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि यूपी में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं पढ़ी गई है। ये सब धर्मगुरुओं और शासन की अपील पर हुआ है। त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है।
MadhyaBharat 31 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.