Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आने वाले पांच साल में देश का कोई जिला ऐसा नहीं होगा जहां मेडिकल कॉलेज न हो : अमित शाह
hisar,  medical college,  Amit Shah
हिसार । केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सदृढ़ और बेहतरीन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आने वाले पांच साल में देश का एक भी ऐसा जिला नहीं बचेगा जहां मेडिकल कॉलेज नहीं होगा। भाजपा शासित राज्य के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाए जाने को लेकर पहले से ही काम चल रहा है। इतना ही नहीं आने वाले पांच वर्षों में मेडिकल की 85 हजार सीटें भी बढ़ाई जाएंगी।

 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को जिले के महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां महाराज अग्रसेन की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित आईसीयू का उद्घाटन और पीजी छात्रावास का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सहित अनेक नेता मौके पर मौजूद थे।

 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के स्वास्थ्य के लिए काम किए है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर महिलाओं को उपलब्ध करवाए, यह महिला के स्वास्थ्य से जुड़ा पहलू था। ऐसे ही शौचालय बनाकर दिए। इसके बाद योग मिशन आया, फिट इंडिया, पोषण अभियान भी इसी तर्ज पर शुरू हुए। मिशन इंद्रधुष के जरिये बच्चों की रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाया। आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन यह सब स्वास्थ्य से जुड़ी हुई हैं।

 

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार देश में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर खास तौर पर काम कर रही है। 64 हजार करोड़ रुपये पब्लिक और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खर्च किए गए। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में आज देश में 23 एम्स हैं। नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो थे तो देश में 7 एम्स थे। इनमें से 6 तो अटल जी के समय के थे। कांग्रेस के राज में एक ही एम्स बना। इसी तरह से मेडिकल कॉलेज की संख्या में इजाफा किया गया। 387 से दोगुनी करके इनकी संख्या 766 हो गयी है। मेडिकल की सीटों में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में मेडिकल कॉलेज में 85 हजार एमबीबीएस की सीट और बढ़ेंगी और आने वाले वक्त में 2 लाख मेडिकल सीट हो जाएंगी। इसी के अनुपात में पैरामेडिकल की सीटों में भी इजाफा होगा।

 

गृहमंत्री शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सादगी स्वभाव और कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी शांत, सौम्य व्यक्तित्व के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक भी हैं। हरियाणा में अब पहले की तरह नौकरियों में भेदभाव, जातिवाद नहीं किया जा रहा। एक क्षेत्र के लोगों को तवज्जों नहीं दी जाती बल्कि बिना खर्ची पर्ची के अब युवाओं को रोजगार मिलते हैं। ऐसी व्यवस्था नायब सरकार ने की है, जो उदाहरण बनी है। हरियाणा में बिना पर्ची और खर्ची के पारदर्शिता से नौकरी की व्यवस्था कायम होने से युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

 

MadhyaBharat 31 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.