Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इटारसी के पास अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस के पार्सल और जनरेटर कोच में लगी आग
bhopal, Fire broke , Ahmedabad-Barauni Express
भोपाल । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में इटारसी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम को अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस की मालवाहक बोगी और जनरेटर यान में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे का तकनीकी अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने में जुट गया। यात्रियों की सुरक्षा के हिसाब से इस डिब्बे को ट्रेन से काटकर रेल कर्मचारियों ने अलग कर दिया है। ट्रेन में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद से चलकर बरौनी जाने वाली गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस सोमवार को शाम करीब चार बजे सिवनी बनापुरा और इटारसी स्टेशन के बीच पहुंची थी, तभी पीछे की ओर अंतिम में लगे जनरेटर कोच और मालवाहक बोगी में अचानक आग लग गई। जब ट्रेन धरमकुंडी रेलवे स्टेशन के खंबा नंबर 724/12 के पास पहुंची तो ट्रेन के गार्ड ने धुआं निकलते देखा और लोको पायलट को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को वहीं रोक दिया और रेलवे को इसकी जानकारी दी। ट्रेन के रुकने और आग की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के रुकते ही यात्री नीचे उतर गए।


ट्रेन के सबसे आखिरी में जनरेटर और पार्सल बोगी में आग लगी। यह बोगी स्टील के बर्तन के कार्टूनों से भरी थी। इस कारण आग के साथ काफी धुआं उठने लगा। जिसके बाद जनरेटर कोच में काम करने वाले कर्मचारी भी तुरंत बाहर निकले। सूचना के बाद दमकल को बुलाया गया। डोलरिया थाना पुलिस और आरपीएफ इटारसी से बल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया।


यात्रियों की सुरक्षा के हिसाब से इस डिब्बे को ट्रेन से काटकर रेल कर्मचारियों ने अलग कर दिया है। ट्रेन में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। लोको पायलट और ट्रेन में सवार गार्ड की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया है।

 

 

MadhyaBharat 31 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.