Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
कठुआ में आतंकवादियों की तलाशी के दौरान पुलिस पर गोलीबारी
jammu, Police fired , Kathua
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार रात तलाशी अभियान के दौरान पुलिस की एक टीम आतंकवादियों की गोलीबारी की चपेट में आ गई। एक अधिकारी ने बताया कि रामकोट बेल्ट के पंजतीर्थी इलाके में अभी भी अभियान जारी है। पिछले आठ दिनों में यह इस तरह की तीसरी मुठभेड़ है।
सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के मद्देनजर जंगल में फंसे तीन आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए रात में घेराबंदी की गई है। सुरक्षा बलों ने हवाई निगरानी और खोजी कुत्तों की मदद से तीनों की तलाश तेज कर दी है। तलाशी के दायरे में राजबाग क्षेत्र के रुई, जुथाना, घाटी और सान्याल के वन क्षेत्र और बिलावर के कुछ हिस्से शामिल हैं।
इससे पहले रविवार रात काले कपड़े पहने और बैग लिए तीन लोग रुई गांव में शंकर के घर में घुसे और अकेली बुजुर्ग महिला से पानी मांगा। अधिकारियों ने बताया कि भागे हुए आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियों की ताजा रिपोर्ट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
कठुआ के सान्याल क्षेत्र के वन क्षेत्र में 27 मार्च को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे और चार पुलिसकर्मियों का बलिदान हो गया था,जबकि एक पुलिस उपाधीक्षक समेत तीन अन्य घायल हो गए थे।
इस बीच सुरक्षाबलों ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए छह लोगों ने भागे हुए आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और मार्गदर्शन प्रदान किया होगा। सभी छह लोग मोहम्मद लतीफ के परिवार से हैं जो एक ओवरग्राउंड वर्कर है और वर्तमान में पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत जेल में है। पिछले साल सेना के ट्रक पर हुए हमले के दौरान मल्हार में आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में लतीफ जेल में बंद है। उस हमले में छह सैनिक शहीद हुए थे।
पुलिस उप महानिरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने कहा कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि अंतिम आतंकवादी को मार नहीं दिया जाता। उन्होंने सीमा के पास रहने वाले लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया है।

 

MadhyaBharat 1 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.