Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कामर्शियल गैस सिलेंडर 44.50 रुपये तक हुआ सस्ता
new delhi, Commercial gas cylinder , cheaper

नई दिल्ली । नए वित्‍त वर्ष के महीने की पहली तारीख कुछ लोगों के लिए राहत लेकर आई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 44.50 रुपये तक की कटौती घोषित की है । नई दरें मंगलवार (आज से ही) लागू हो गयी हैं।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज से 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 44.50 रुपये तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 41 रुपये घटकर 1762 रुपये प्रति सिलेंडर हो गईं। पहले ये 1803 रुपये में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में इसका दाम 44.50 रुपये घटकर 1868.50 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 1913 रुपये मे मिल रहा था।
इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कॉमर्शियल गैस की कीमत 1755.50 रुपये प्रति सिलेंडर से 42 घटकर रुपये 1713.50 रुपये हो गया है। इसके अलावा चेन्नई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1921.50 का मिल रहा है। हालांकि, तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में यह 803 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये का मिल रहा है।
उल्‍लेखनीय है कि आज से यानि 1 अप्रैल से शुरू हो रहे वित्तीय वर्ष से 12 लाख रुपये तक की कमाई पर इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा आज से मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, हुंडई इंडिया और होंडा की गाड़ियों के दाम बढ़ जाएंगे।

MadhyaBharat 1 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.