Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बीजापुर से सक्रिय 13 माओवादी गिरफ्तार
raipur, 13 active Maoists ,arrested
बीजापुर /रायपुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार शाम अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक लाख रुपये के इनामी सहित 13 सक्रिय माओवादी को सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला गांव के पास जंगल से सात नक्सलियों को जबकि बासागुड़ा थाना क्षेत्र से छह नक्सलियों को पकड़ने का दावा किया गया है।
बीजापुर के डीएसपी घनश्याम कामदे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली साल 2022 के आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल थे। इस नक्सल वारदात में एक सीआरपीफ जवान घायल हो गया था। अन्य नक्सली पिछले साल अक्टूबर में यहां अलग-अलग स्थानों पर दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे।
थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस पार्टी पर आईईडी विस्फोट में शामिल सात माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से विस्फोटक जब्त किया गया। इस कार्रवाई में थाना उसूर, कोबरा 201, 205, 206, 210 एवं सीआरपीएफ196 बटालियन की संयुक्त टीम शामिल रही। गिरफ्तार नक्सलियों में बामन माड़वी (गलगम आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य), सोढ़ी हिड़मा (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमाण्डर),बारसे अंदा (गलगम आरपीसी सीएनएम सदस्य), बारसे हड़मा (गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य),देवेन्द्र रवा (गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य), इरपा अर्जुन (संघम सदस्य), सुक्का ओयाम (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) शामिल है।
पकड़े गए माओवादियों के कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम, कार्डेक्स वायर और इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है। यह सभी नक्सली 29 नवंबर 2022 को आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल थे,जिसमें एक सीआरपीएफ जवान घायल हुआ था। वहीं थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पुतकेल के ग्रामीण और मारूड़बाका के ग्रामीण की हत्या में शामिल 6 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में गिरफ्तार नक्सलियों में 28 वर्षीय कोसा ऊर्फ जागेश कुंजाम (गलगम आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष), 22 वर्षीय कोसा माड़वी ऊर्फ बोल्ली (गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य), 22 वर्षीय बण्डी माडवी ऊर्फ राजेश (गलगम आरपीसी सीएनएम सदस्य), 32 वर्षीय देवा मुचाकी (ग्राम टेकमेटला डीएकेएमएस उपाध्यक्ष), 28 वर्षीय माड़वी जोगा,22 वर्षीय देवा मुचाकी (गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) शामिल है।
पकड़े गये सभी माओवादी 29 अक्टूबर वर्ष 2024 को ग्रामीण दिनेश पुजारी की हत्या में शामिल थे। इसके अलावा नक्सली 19 अक्टूबर को माओवादी थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत मारूड़बाका पीडीएस दुकान के संचालक तिरूपति भण्डारी की हत्या में शामिल थे।

 

MadhyaBharat 1 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.