Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
वन क्षेत्र में लगी भीषण आग
datia, Massive fire , forest area

दतिया । दतिया में पंचम कवि टोरिया के पास स्थित वन क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर को भीषण आग लग गई।तेज हवा के कारण आग जंगल के अंदर तेजी से फैलती गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि हाईवे से भी साफ दिखाई दे रही थीं। सूचना के बाद माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है।

 
जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर के समय लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब 100 बीघा से अधिक वन क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने दोपहर 1 बजे वन विभाग को सूचना दी, लेकिन तीन घंटे बाद तक कोई प्रशासनिक कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में आक्रोश है।

देवधनी आश्रम के पुजारी संतराम ने बताया कि इस इलाके में हर गर्मी में आग लगती है, लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर है। दतिया के डीएफओ मोहम्मद माज के अनुसार, सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है और फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया गया है। आग पर जल्द से जल्द काबू पाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब तक प्रशासन समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचता, तब तक ऐसे हादसे बढ़ते रहेंगे। आग के कारण वन्यजीवों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
MadhyaBharat 1 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.