Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पिता और चार साल की मासूम को ट्रक ने कुचला
bhopal,  truck crushed , father and   child

भोपाल । भोपाल-बैरसिया रोड पर गुनगा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक ट्रक ने सड़क किनारे बाइक पर बैठे पिता और मासूम बच्ची को चपेट में ले लिया। हादसे के समय परिवार सीहोर में रहने वाले रिश्तेदार के घर से ईद मनाकर बैरसिया लौट रहा था और चाय-पानी पीने के लिए ढाबे पर रुका था। इस हादसे में बच्ची की माैके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है। युवक काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार काे बच्ची का पाेस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार बैरसिया के शेरपुरा निवासी सैयद जाहिद अली ईद के मौके पर पत्नी और चार साल की बेटी आमना अली को लेकर सीहोर में रहने वाली बहन के घर ले गए थे। परिवार बाइक से मंगलवार की सुबह वहां पहुंचा था, रात को वे बैरसिया लौट रहे थे। इस दाैरान गुनगा थाना इलाका स्थित रतुआ में परिवार एक ढाबे पर चाय और पानी पीने के लिए रुक गया। हाईवे पर बने ढाबे पर पिता और बेटी बाइक पर बैठे रहे, जबकि बच्ची की मां बाइक से उतरकर पानी पी रही थीं। तभी बैरसिया की तरफ से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे बाइक पर बैठे पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। जबकि बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के चाचा जोएब ने बताया कि बच्ची का इसी साल परिजनों ने नर्सरी क्लास में एडमिशन कराया था। वहीं बच्ची का पिता बैरसिया में गारमेंट शॉप का संचालन करते हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

 
MadhyaBharat 2 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.