Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
मंडला जिले में दो खूंखार महिला नक्सली ढेर
bhopal,  female Naxalites killed, Mandla district
भोपाल । नक्सल विरोधी अभियान के तहत मध्य प्रदेश पुलिस और सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मंडला जिले में बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडिदादर और गन्हेरिदादर के जंगल में बुधवार सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़
 में 28 लाख रुपये की इनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने मौके से एक एसएलआर, एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट और दैनिक जरूरत का सामान बरामद किया है। पुलिस व सुरक्षाबल इलाके में अन्य नक्सलियों की तलाश में सर्च अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सुरक्षाबलाें की इस
 सफलता के लिए उनकी सराहना की है। 
 
एएसपी आदर्शकांत शुक्ला (नक्सल ऑपरेशन) ने आज बताया कि सुरक्षाबलों ने माओवादियों के विरुद्ध लगातार आक्रामक कार्यवाही की जा रही है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुंडीदादार-गनेरीदादर-परसाटोला जंगल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों को जंगल में भेजा गया था। बुधवार सुबह सर्चिग के दौरान सुरक्षाबलों पर माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस पर सुरक्षाबलों ने आत्मरक्षार्थ सूझबूझ से जवाबी फायरिंग की गई। इस फायरिंग में दो वर्दीधारी हार्डकोर महिला नक्सली मारी गईं।
 
एएसपी शुक्ला ने बताया कि मृतक नक्सलियों की पहचान एसीएम ममता उर्फ रामबाई पत्नी राकेश ओडी एसजेडसीएम केबी डिवीजन, निवासी- मुरकुडी, थाना-कोरची, जिला-गढ़चिरोली, महाराष्ट्र और एसीएम प्रमिला उर्फ मासे मंडावी, भोरमदेव एरिया कमेटी, निवासी पालीगुढेम, थाना-चिंतलनार, जिला-सुकमा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। दोनों नक्सलियों पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस की ओर से 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि मारी गई महिला नक्सलियों के कब्जे से एक एसएलआर रायफल तथा एक अन्य रायफल, भरी मैगजीन, एक वॉकीटॉकी सेट तथा चाकू बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घने जंगल का फायदा उठाकर भागे अन्य माओवादियों की तलाश में सुरक्षा बल मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास सघन सर्चिग अभियान चला रहे हैं।
 
सुरक्षाबलों की इस सफलता पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पुलिस अधिकारियों के इस सराहनीय कार्य एवं सफलता पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से बताया कि आज मंडला जिले के बिछिया थाना अंतर्गत घने जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के हॉकफोर्स के जवानों ने 14-14 लाख की दो इनामी महिला नक्सलियों को ढेर कर हथियार, एसएलआर राइफल एवं अन्य सामग्री बरामद की है। इस वीरता एवं शौर्य के लिए मैं सुरक्षाबल के सभी जवानों का अभिनन्दन करता हूं। निश्चितरूप से इस सफलता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च, 2026 तक भारत को नक्सल समस्या से पूर्णतः मुक्त करने के संकल्प को गति मिलेगी। देश और मध्य प्रदेश पूर्णतः आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद से मुक्त होगा।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस बल की सजगता से मंडला जिले में चौदह लाख की इनामी दो महिला नक्सलियों का एनकाउंटर और रतलाम में जयपुर सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपित एवं एनआईए के मोस्ट वांटेड पांच लाख  रुपये के इनामी आतंकी फिरोज खान को विशेष ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया। इस सफलता के लिए मैं मध्य प्रदेश पुलिस बल को बधाई देता हूं। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में पहली बार डेढ़ माह की अवधि में छह नक्सलियों को दो मुठभेड़ों में ढेर किया गया है। इससे पहले 19 फरवरी को बालाघाट के गढ़ी थाना इलाके में हुई मुठभेड़ में चार महिला नक्सली मारी गई थीं। यह सभी कान्हा भोरमदेव एबी डिवीजन खटिया मोर्चा दलम की सदस्य थीं। इनमें से एक नक्सली आशा पर 14 लाख रुपये का इनाम था।

 

MadhyaBharat 2 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.