Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दंतेवाड़ा के कूपेर गांव में विषाक्त सब्जी खाने से 7 ग्रामीण हुए बीमार
dantewada, 7 villagers  fell sick ,  toxic vegetables
दंतेवाड़ा । जिले के कूपेर गांव की आंगनबाड़ी में गोभी की सब्जी के साथ खाना खाने के बाद 7 ग्रामीण बीमार हो गए हैं। इनमें से एक 2 वर्ष की मासूम बच्ची भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी में खाना खाने के बाद सभी को अचानक पेट में दर्द हाेने के साथ उल्टी-दस्त शुरू थे गया, जिसके बाद आनन-फानन में सभी काे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 
ग्रामीणों से मिली  जानकारी के अनुसार एक दिन पहले गांव के आंगनबाड़ी में गोभी की सब्जी बनी थी, जिसे बच्चों ने खाया। जब सब्जी बच गई तो आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता ने आंगनबाड़ी के पास में स्थित 1-2 घर के ग्रामीणों को सब्जी दे दी। सब्जी खाने के बाद अचानक से ग्रामीणों की तबियत खराब हो गई। पहले 2 वर्ष की मासूम बच्ची की तबियत बिगड़ी। इसने आंगनबाड़ी में ही सब्जी खाई थी। जिसके बाद अन्य 6 ग्रामीणों को भी उल्टी-दस्त शुरू हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल सभी की स्थिति ठीक हाेना बताया जा रहा है। ग्रामीणाें के अनुसार गर्मी में सब्जी बनाकर रखी हुई थी, जो खराब हो गई थी, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस सब्जी को खाने के लिए ग्रामीणाें काे दे दिया, जिससे तबियत बिगड़ी है।

 

MadhyaBharat 2 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.