Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
फेसबुक लाइव के माध्यम से यूपी में नौ लाख से अधिक गन्ना किसान प्रशिक्षित
lucknow,  sugarcane farmers, Facebook Live

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किसानों के विकास पर खासा फोकस है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गन्ने की खेती के लिए जो प्रोत्साहन और प्रयास किए जा रहे हैं, उसका परिणाम है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश में गन्ना उत्पादन और उत्पादकता में प्रथम स्थान पर है। इसी क्रम में गन्ना शोध संस्थानों के साथ विशेषज्ञ फेसबुक लाइव के माध्यम से गन्ना किसानों को अत्याधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गन्ना विकास परिषद ये प्रशिक्षण कार्यक्रम फरवरी-24 से चला रही है। जिसकी पहुंच 15 लाख से अधिक गन्ना किसानों तक हो चुकी है। फेसबुक लाइव से प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ प्रदेश के किसानों के साथ उत्तराखंड और नेपाल के गन्ना किसानों को भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गन्ना विकास परिषद प्रदेश के गन्ना किसानों को आधुनिक तकनीकी से परिचित करवाने के लिए जहां एक ओर शोध संस्थानों में प्रशिक्षण शिविर चला रहा है। फेसबुक लाइव के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण भी चला रहा है। फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रशिक्षण देने के साथ-साथ गन्ना किसानों की समस्याओं का भी त्वरित हल प्रदान किया जाता है। फेसबुक लाइव के माध्यम से गन्ना किसानों को प्रशिक्षण देने से इसकी पहुंच कम समय में अधिक गन्ना किसानों तक प्रत्यक्ष रूप संभव हो रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि उत्तराखंड और नेपाल के गन्ना किसान भी प्राप्त कर रहे हैं।

चलाये जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर

उप्र गन्ना विकास परिषद, फेसबुक लाइव के साथ ही शोध संस्थानों के माध्यम से पारंपरिक तरीके से भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। गन्ना विकास परिषद मुजफ्फरनगर , शाहजहांपुर और सेवरही संस्थानों में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा हैं। इन गन्ना कृषि शोध संस्थानों में भी अब तक 19,039 किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही मेरठ, रामपुर, लखीमपुर, बरेली, हरदोई, पीलीभीत के साथ नेपाल में भी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने की उन्नत किस्मों के साथ कृषि की आधुनिक तकनीकों से परिचित करवाना है। गन्ना विकास परिषद के प्रवक्ता के मुताबिक गन्ना किसानों को न‌ केवल गन्ना की खेती, बल्कि मूल्य भुगतान, बीज की उपलब्धता जैसी समस्याओं का भी निदान किया जाता है। इसी का परिणाम है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश गन्ने के उत्पादन और उत्पादकता में नंबर वन होने के साथ चीनी उत्पादन में भी देश में सबसे आगे है।

 

 

MadhyaBharat 2 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.