Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राम नवमी को दोपहर 12 बजे रामलला का होगा जन्म : चम्पत राय
ayodhya,Ramlala , Champat Rai

अयोध्या । राम जन्मभूमि में राम जन्मोत्सव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट धूमधाम से मना रहा है। जन्मोत्सव पर प्रतिदिन श्री रामलला के सामने सायंकाल बधाई गायन प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा हो रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। राम नवमी के अवसर पर छह अप्रैल को रामलला का जन्म होगा। 

 

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि चैत्र राम नवमी के अवसर पर आगामी छह अप्रैल को दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा। उसी समय से उनके कुल देवता सूर्य अपनी किरणों से अगले चार मिनट तक उनका अभिषेक करेंगे। सूर्य तिलक का सीधा लाइव प्रसारण होगा। राम नवमी को प्रातःकाल भगवान का अभिषेक प्रातः 9 बजकर 30 मिनट से एक घंटे तक किया जाएगा। अभिषेक करने के उपरांत भगवान का श्रृंगार होगा। उसके बाद भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा। भगवान श्रीराम ने सूर्यवंश में जन्म लिया है। इसलिए सूर्य तिलक का कार्यक्रम हो रहा है। 


मंदिर में प्रातः 8 बजकर 30 मिनट से श्रीराम चरित मानस और वाल्मीकि रामायण का राम नवमी तक नवान्ह पाठ किया जा रहा है। राम जन्मभूमि परिसर के अंगद टीला पर सायंकाल राम भक्तों को श्री राम कथा में भगवान राम की लीलाओं का व्याख्यान वृंदावन के चर्चित रामकथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज के द्वारा सुनाया जा रहा है। हजारों की संख्या में राम भक्त राम मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को रामनवमी पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए वीडियो जारी कर राम भक्तों से सभी जानकारी साझा की हैं। 

 

MadhyaBharat 2 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.