Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी को मिली जान से मारने की धमकी
bhopal, Former minister , death threat
भोपाल। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी बुधवार शाम को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दी गई है। धमकी भरा मैसेज मिलते ही माणक चौक थाना पुलिस को सूचना दी गई। पूर्व मंत्री के बेटे संजय कोठारी और निजी सचिव जयेश राठौर ने इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।


पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने बताया कि उनका फेसबुक पेज उन्हीं के नाम से बना हुआ है। बुधवार शाम 5:29 बजे उनके फेसबुक अकाउंट से जुड़े व्हाट्सएप नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि "कोठारी जी, घर से बाहर मत निकलिए, वरना जीवन समाप्त कर दिया जाएगा।"


पूर्व मंत्री कोठारी ने कहा कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। धमकी देने वाले ने खुद को किसी 'सोनी' नाम से बताया है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस जांच करे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।


मामले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल धमकी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है।

 

MadhyaBharat 3 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.