Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
गुजरात की पटाखा फैक्टरी विस्फोट में मारे गए 18 लोगों का नर्मदा तट पर किया गया अंतिम संस्कार
bhopal,    Gujarat
भोपाल । गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में स्थित पटाखा फैक्टरी में दो दिन पहले विस्फोट में मारे गए मध्य प्रदेश के देवास और हरदा जिले के 18 लोगों का गुरुवार को नर्मदा तट एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतकों के परिजनों ने मुख़ाग्नि दी। कई शवों की हालत क्षत विक्षत होने के कारण लोगों को अंतिम दर्शन तक नहीं कराए गए। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
 
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को सुबह हुए एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से मध्य प्रदेश के 18 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में आठ हरदा जिले के हंडिया और 10 देवास जिले के संदलपुर गांव के रहने वाले थे। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के शरीर के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्टरी के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले थे। वहीं, आठ मजदूर घायल हो गए थे।
 
मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन एक टीम के साथ मंत्री नागर सिंह चौहान शवों को लेने के लिए गुजरात गए थे। बुधवार सुबह देवास के 10 मजदूरों के शव उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किए गए। बाकी शव पोस्टमॉर्टम के बाद भिजवाए गए। देवास जिले में एक साथ इतने शवों को आइसबॉक्स में रखने की सुविधा नहीं है। इसलिए सभी शवों को इंदौर एमवाय अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया। गुरुवार सुबह इंदौर से इन शवों को संदलपुर ले जाया। परिजन ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शवों को नेमावर घाट भेजा गया। वहीं, हरदा के हंडिया के परिवार के शवों को इंदौर से सीधे नेमावार घाट लाया गया। परिजन ने एम्बुलेंस में ही आखिरी शवों को देखा। इसके बाद एक ही जगह पर 18 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान खातेगांव विधायक आशीष शर्मा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
 
अंतिम संस्कार के दौरान हरदा विधायक आरके दोगने नेमावर घाट पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। प्रशासन पूरी मदद कर रहा है। मृतकों के परिवार को सरकार से हर तरह की मदद दिलाई जाएगी। वहीं, देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से जो राहत राशि की घोषणा की गई थी, मृतकों के परिजन को उसके चेक बनाकर दे दिए हैं।
 
मृतकाें की सूची
हरदा जिला प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी की है। इनमें गुड्डी बाई (30) पत्नी भगवान सिंह नायक, विजय (17) पुत्र भगवान सिंह नायक, अजय (16) पुत्र भगवान सिंह नायक, कृष्णा (12) पुत्र भगवान सिंह नायक, विष्णु (18) पुत्र सत्यनारायण सिंह नायक, सुरेश (25) पुत्र अमर सिंह नायक, बबीता (30) पत्नी संतोष नायक और धनराज बैन (28) सभी निवासी ग्राम हंडिया शामिल हैं। वहीं, देवास जिले के मृतकों में लखन (24) पुत्र गंगाराम भोपा, सुनीता (20) पत्नी लखन भोपा, केशरबाई (50) पत्नी गंगाराम भोपपा, राधा (11) पुत्री गंगाराम भोपा, रुकमा (8) पुत्री गंगाराम भोपा, अभिषेक (5) पुत्र गंगाराम भोपा, राकेश (30) पुत्र बाबूलाल भोपा, लाली (25) पत्नी राकेश भोपा और किरण (5) पुत्री राकेश भोपा, सभी निवासी ग्राम सदलपुर और ठेकेदार पंकज शामिल हैं।
 
 

 

MadhyaBharat 3 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.