Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बलरामपुर में हाथी ने युवक को पटककर मार डाला
  Balrampur,  elephant trampled , death

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में हाथी से मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मक्के की फसल को पहरा करने के दौरान हाथी के हमले से युवक की मौत हो गई है। आज लगातार चौथे दिन हाथी के हमले से यह चौथी मौत है। मामला सेमरसोत अभ्यारण अंतर्गत ग्राम पंचायत घाघरा का है।

 
मिली जानकारी के अनुसार, सेमरसोत अभ्यारण अंतर्गत कोदौरा वनपरिक्षेत्र के ग्राम पंचायत घाघरा में आज गुरुवार की अहले सुबह हाथी के हमले में दिनेश पोया (36 वर्ष) का मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक दिनेश पोया मक्के के फसल की पहरेदारी के लिए सोया हुआ था। सुबह करीब 3 बजे हाथी को देख दिनेश पोया और अन्य दो ग्रामीण जान बचाकर भागने लगे।  दिनेश भाग नहीं पाया और हाथी ने उसपर हमला कर पटक कर मार डाला । जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर पुलिस पंचनामा करवाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
 
कोदौरा रेंज के आरएफओ अजय सोनी ने बताया कि विभाग के द्वारा मृतक की पत्नी काे 25 हजार रुपए तत्कालीन सहायता राशि प्रदान की गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद बची हुई राशि दी जाएगी। आगे उन्हाेंने कहा हमारे यहां यह सिंगल हाथी विचरण कर रहा है। जो बटौरा से होते हुए घाघरा आया था अब रणहत की ओर चला जाएगा। वन विभाग के द्वारा लोगों को जंगल की ओर न जाने की सलाह लगातार दी जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि, हाथी के हमले से यह चौथी मौत है। इससे पूर्व रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलवार में सोमवार शाम को दंपति गेहूं की फसल कटाई कर रहे थे तभी हाथी ने दोनों दंपति पर हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद मंगलवार की सुबह महिला की मौत हो गई थी। फुलवार में हमला करने के बाद हाथी रामपुर पहुंचा। तड़के सुबह करीब 3 बजे महुआ चुनने गए दुर्गा प्रसाद (48वर्ष) को हाथी ने पटक पटककर मार डाला। हाथी ने तीसरा हमला बुधवार को महुआ चुनने गई महिला को मार डाला था। आज हाथी से यह चौथी मौत है।
 
MadhyaBharat 3 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.