Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नांदेड़ जिले में ट्रैक्टर कुएं में गिरा आठ महिला मजदूरों की मौत
mumbai, Tractor fell , Nanded district

मुंबई । नांदेड़ जिले में स्थित अलेगांव शिवरा में शुक्रवार को सुबह मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर अचानक कुएं में गिर गया, जिससे आठ महिला मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में तीन मजदूर घायल हो गए हैंं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नांदेड़ पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रही है।


राजस्व विभाग के सूत्रों के अनुसार हिंगोली जिले के वासमत तहसील के गुंज निवासी मजदूर आज सुबह नांदेड़ जिले के अलेगांव शिवरा में दगडू शिंदे के खेत में हल्दी काटने का काम करने ट्रैक्टर से जा रहे थे। अलेगांव शिवरा में पहुंचते ही अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नांदेड़ पुलिस गांव वालों के साथ मौके पर पहुंची और पंप लगाकर कुएं का पानी निकाला जा रहा है। इस घटना में ताराबाई जाधव, धारुप्ता जाधव, मीना राउत, ज्योति सरोदे, चौथराबाई पारधे, सरसपति भुरद, सिमरन कांबले और एक अन्य की मौत हो गई है।

इसके अलावा पुरुभाबाई कांबले, पार्वती बुरड और सतवाजी जाधव को बचा लिया गया है और तीनों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
MadhyaBharat 4 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.