Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
new delhi, Proceedings  Parliament ,adjourned indefinitely
नई दिल्ली । संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सत्र के दौरान 10 सरकारी विधेयक पुनर्स्थापित किए गए तथा वक्फ संशोधन विधेयक सहित कुल 16 विधेयक पारित किए गए।

 

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच कहा कि सत्र में 26 बैठकें हुईं तथा कुल उत्पादकता 118 प्रतिशत से अधिक रही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में 173 सदस्यों ने भागीदारी की। इसी प्रकार केन्द्रीय बजट पर चर्चा में 169 सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को शून्यकाल में 202 सदस्यों ने लोक महत्व के विषय सदन में उठाए, जो अभी तक किसी भी लोकसभा के लिए एक दिन में शून्यकाल के दौरान उठाए जाने वाले विषयों का रिकॉर्ड है।

 

वहीं, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि इस सत्र में उनकी उत्पादकता 119 प्रतिशत रही। धनखड़ ने सत्र के समापन पर अपने भाषण में कहा कि यह राज्यसभा की अब तक की सबसे लंबी बैठक थी।

 

संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन विधेयक-2025 को मंजूरी मिल गयी। लोकसभा ने बुधवार को यह विधेयक 12 घंटे की चर्चा के बाद पारित किया था। राज्यसभा ने इस विधेयक को गुरुवार को करीब 14 घंटे की बहस के बाद अपनी मंजूरी दी। राज्यसभा में 128 सदस्यों ने इसके पक्ष में और 95 ने इसके खिलाफ मतदान किया। सरकार ने कहा कि यह कानून मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य केवल वक्फ संपत्तियों के प्रशासन में पारदर्शिता लाना है। जबकि विपक्ष ने इस विधेयक को मुसलमानों के खिलाफ बताया।
MadhyaBharat 4 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.