Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कारों की घोषणा
bhopal,State level ,Shikhar sports awards
भोपाल । राज्य शासन ने गुरुवार को राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार वर्ष 2023 की घोषणा की है। राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार में 12 विक्रम, 11 एकलव्य, तीन विश्वामित्र और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार शामिल हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पुरस्कार प्राप्त सभी को बधाई दी है।
 
मंत्री सारंग ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि “राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार- विक्रम पुरस्कार, एकलव्य, विश्वामित्र पुरस्कार एवं लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल हस्तियों को हार्दिक बधाई।‘’
 
पुरस्कार का विवरण-वर्ष 2023
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल से जुड़ी हस्तियों को खेलों में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये राज्य स्तरीय विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र एवं लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कारों की मूल भावना है कि यह पुरस्कार केवल शासन की ओर से नहीं, बल्कि समस्त जनता की ओर से प्रदेश में खेलों का विकास करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल हस्ती को सम्मान के लिये दिया जाता है।

विक्रम पुरस्कार (12 पुरस्कार)
विक्रम पुरस्कार वर्ष 1972 से प्रदान किया जा रहा है। विक्रम पुरस्कार सीनियर खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। विक्रम पुरस्कार 12 सीनियर खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है, जिसमें से ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल में 6 व्यक्तिगत श्रेणी में, 3 दलीय श्रेणी में, एक पुरस्कार दिव्यांग श्रेणी में एवं एक पुरस्कार परंपरागत खेल (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेलों को छोड़कर) एवं एक पुरस्कार साहसिक खेल में दिया जाता है। विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले खिलाड़ी को 2 लाख रुपये एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है। विक्रम पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान की जाती है।


विक्रम पुरस्कार-2023
1. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर - शूटिंग
2. जाहन्वी श्रीवास्तव- क्याकिंग-केनोइंग
3. रागिनी मार्को - तीरंदाजी
4. शिवानी पवार - कुश्ती
5. श्रृति यादव - बॉक्सिंग
6. यामिनी मौर्य - जूडो
7. सचिन भार्गो - खो-खो
8. नीलू डांडिया - हॉकी
9. प्रवीण कुमार दवे - सॉफ्टबॉल
10. रूबिना फ्रांसिस - शूटिंग
11. अपूर्व दुबे - पॉवर लिफ्टिंग
12. भावना डेहरिया - माउंट एवरेस्ट
 
एकलव्य पुरस्कार (11 पुरस्कार)
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा स्थापित करने के लिये छोटी उम्र से ही खेलों के प्रति एकाग्रता आवश्यक है। अत: इस ओर बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 1996 से जूनियर खिलाड़ियों के लिये, जिन्होंने प्रदेश के लिये अटूट विश्वास सतत् साधना कर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है, एकलव्य पुरस्कार प्रदान किया जाता है। एकलव्य पुरस्कार 21 वर्ष से कम आयु के जूनियर खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले जूनियर खिलाड़ी को एक लाख रुपये एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।
 
1. रितुराज बुन्देला - शूटिंग
2. भूमि बघेल - क्याकिंग-केनोइंग
3. कृष्णा मिश्रा - स्क्वैश
4. पूजा दांगी - फेंसिंग
5. प्रभाकर सिंह राजावत - रोइंग
6. नेहा ठाकुर - सेलिंग
7. प्रखर जोशी - तैराकी
8. अर्जुन वास्कले - एथलेटिक्स
9. प्रियांशी प्रजापत - कुश्ती
10. अंकित पाल - हॉकी
11. गौरव पचौरी - पॉवर लिफ्टिंग

विश्वामित्र पुरस्कार (3 पुरस्कार)
प्रशिक्षक, जो समर्पित भाव से खिलाड़ियों को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकी ढंग से प्रशिक्षण के माध्यम से तराशने व निखारने में सतत् कई वर्षों से प्रयासरत हैं, उन्हें भी प्रोत्साहित करने की दृष्टि से वर्ष 1995-96 से “विश्वामित्र’’ पुरस्कार से विभूषित किया जा रहा है। विश्वामित्र पुरस्कार प्रशिक्षकों को प्रदान किया जाता है। प्रतिवर्ष 3 विश्वामित्र पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं, जिसमें 2 पुरस्कार व्यक्तिगत खेल में एवं एक पुरस्कार दलीय विधा में प्रदान किया जाता है। विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले प्रशिक्षक को 2 लाख रुपये एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।

विश्वामित्र पुरस्कार-2023
1. पीयूष कांती बरोई - क्याकिंग-केनोइंग
2. अशोक कुमार यादव - तीरंदाजी
3 . लोकेन्द्र शर्मा - हॉकी

लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार (एक पुरस्कार)
लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार वर्ष 2002 से प्रारंभ किया गया है। यह पुरस्कार ऐसी खेल हस्ती को दिया जाता है, जिसने प्रदेश के खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिये जीवन पर्यन्त योगदान दिया हो। इस पुरस्कार में 2 लाख रुपये एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है। रतनलाल वर्मा पुत्र स्व. गंगाराम वर्मा, जिम्नास्टिक खेल, उज्जैन में महत्वपूर्ण योगदान देने पर वर्ष 2023 के लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है।

 

MadhyaBharat 4 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.