Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कन्हर नदी के तट पर व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य छठ घाट पर उमड़ी भीड़
balrampur,  devotees offered prayers , Kanhar river

बलरामपुर । जिले के रामानुजगंज में चार दिवसीय चैती छठ उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद संपन्न हो गया। लोक आस्था का महापर्व के आखिरी दिन व्रतियों ने छठी मईया की आराधना करके परिवार की मंगल कामना की। 1 अप्रैल को नहाए खाए के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व आज शुक्रवार की सुबह के अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। छठ व्रतियों ने निर्जला व्रत के बाद पारण किया। पुलिस बल और नगर पालिका की ओर छठ घाट में पूजा को लेकर कई इंतजाम किए गए थे।

 

आज शुक्रवार को रामानुजगंज की जीवनदायिनी कन्हर नदी के तट पर श्रद्धालु सुबह 5 बजे जुटना शुरू हो गए थे। पुरुष और महिलाओं ने अपने सिर पर फल की टोकरी रख छठ घाट की ओर जाते दिखे। 6 बजे जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखाई दी व्रतियों ने अर्घ्य देकर पूजा संपन्न किया। इसके बाद व्रतियों ने 48 घंटे बाद निर्जला व्रत तोड़ा।

 

रामानुजगंज निवासी व्रती आरती राज बताती हैं कि यह पर्व हिंदू के लिए आस्था का प्रतीक है। छठी मईया सभी की मनोकामना पूरी करतीं हैं। आज सुबह के अर्घ्य के बाद लोक आस्था का महापर्व संपन्न हो गया है। रामानुजगंज की उत्तरवाहिनी कन्हर नदी में आज हम सभी व्रतियों ने 48 घंटे का निर्जला व्रत खत्म किया है। सब खुशी और स्वस्थ रहें यही मां से मनोकामना है।

 

MadhyaBharat 4 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.