Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
जहां गोलियों की आवाज आती थी अब वहां स्कूल की घंटी सुनाई देती है : मुख्यमंत्री साय
dantewada,  sound of bullets,  Chief Minister Sai
दंतेवाड़ा । बस्तर पंडुम महोत्सव काे संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकाें में जहां पहले गोलियों की आवाज आती थी, अब वहां सुरक्षा कैंप खुलते ही स्कूल की घंंट‍ी सुनाई देती है।
 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि,  हमने बस्तर की अराध्य मां दंतेश्चरी की पूजा कर संकल्प लिया है कि, नक्सलवाद को खत्म करना है। उन्हाेंने कहा कि,  15 महीने से डबल इंजन की सरकार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों से लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सली जब समाप्त हो जाएगा तब देश-दुनिया के लोग यहां आएंगे। उन्हाेंने बताया कि, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, समेत अन्य राज्यों के 27 हजार कलाकार बस्तर पंडुम में शामिल हुए हैं। हमारी सरकार मोदी की गारंटी काे पूरी कर रही हैं, जिसके तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगाें के लिए पीएम जनमन योजना की शुरुआत की है। उसके लिए सड़क बिजली पानी पहुंचाने काम किया जा रहा है। 
 
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर पंडुम महोत्सव काे संबाेधित करते हुए कहा कि, आने वाले 1 साल में बस्तर लाल आतंक से मुक्त होगा। गृहमंत्री अमित शाह लौह पुरुष हैं, उन्होंने संकल्प लिया है कि बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा किया जाएगा। बस्तर के इस कार्यक्रम में सभी जनजातियों के विभिन्न पारंपरिक और सांस्कृतिक परंम्पराओं को लेकर आए हैं, इसी को लेकर बस्तर पंडुम का आयोजन हुआ। बस्तर पंडुम महोत्सव 32 जनपद, 7 जिलों में आयोजन हुआ है, अब संभाग स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। इतनी विविधताएं लेकर बस्तर पंडुम महोत्सव के आज का यह कार्यक्रम बस्तर पंडुम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। बस्तर के गांव के नौजवान विश्व पटल पर सामने आकर अपने मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। बस्तर और देश से नक्सलवाद का खात्मा किया जाएगा, जिसके बाद बस्तर पूरे विश्व में बदलता दिखेगा।

  

MadhyaBharat 5 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.