Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण
jagdalpur,86 Naxalites, Chhattisgarh surrendered
जगदलपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा पहुंचे हुए हैं। वे आज बस्तर पंडुम महाेत्सव 2025 में शाम‍िल हुए। इसी दाैरान पड़ोसी राज्य तेलंगाना के कोत्तागुडम में छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। यह जानकारी भद्राद्रि कोठागुडेम जिला मल्टी जोन 1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने दी।
 
भद्राद्रि कोठागुडेम जिला मल्टी जोन 1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि 
छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियाें ने भद्राद्री कोठागुडेम जिले और मुलुगु जिले की पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में 66 पुरुष और 20 महिला नक्सली शामिल हैं। आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने बताया कि तेलंगाना सरकार के चलाए जा रहे ऑपरेशन चेयुथा कार्यक्रम के तहत इन नक्सलियों ने 
आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपये दिए गए।
MadhyaBharat 5 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.