Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
सागरताल में मिला महिला-पुरुष का शव
gwalior, Dead body ,man and woman

ग्वालियर । ग्वालियर के सागरताल में शनिवार काे महिला और पुरुष का शव मिला है। राहगीरों ने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव बाहर निकलवाए। दाेनाें मृतकाें की पहचान हाे गई है। पुलिस ने दोनों के अलग-अलग कारणों से अलग-अलग सुसाइड करने की आशंका जताई है।

 

जानकारी अनुसार शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित सागरताल के पास शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे लोगों को एक महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। महिला साड़ी पहने हुए है। शव पेट के बल पड़ा हुआ था। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसी दाैरान सागरताल के दूसरे छोर पर एक युवक का शव भी पानी में उल्टा उतराता दिखा है। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच उपरांत दोनों शवों की शिनाख्त करी ली। महिला की शिनाख्त साधना सिंह (50) निवासी सरकारी मल्टी सागरताल के रूप में हुई है। महिला पति के साथ अकेली रहती थी। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। महिला शुक्रवार सुबह से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी बहोडपुर थाने में शुक्रवार शाम को दर्ज कराई गई थी। वहीं मृतक पुरुष की पहचान राकेश माहौर (53) निवासी रंगियाना मोहल्ला चार शहर का नाका थाना ग्वालियर के रूप में हुई है। मृतक सब्जी का व्यवसाय करता था। वह चार दिन से लापता था। दो अप्रैल को ग्वालियर (किलागेट) थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसके भी तीन बच्चे हैं। पुलिस ने दोनों के अलग-अलग कारणों से अलग-अलग सुसाइड करने की आशंका जताई है।

MadhyaBharat 5 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.