Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
सभी के लिए पेंशन राष्ट्रीय प्राथमिकता बननी चाहिए: पंकज चौधरी
new delhi, Pension for all , Pankaj Chaudhary

नई दिल्ली । पहला अंतरराष्‍ट्रीय पेंशन अनुसंधान सम्मेलन (आईआरसीपी) 2025 विश्व बैंक और विशेषज्ञों सहित वैश्विक प्रमुखों की भागीदारी के साथ शुक्रवार को नई दिल्ली में संपन्‍न हो गया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्‍त राज्‍यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सभी के लिए पेंशन एक राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

चौधरी ने कहा कि आने वाले दशकों में भारत की जनसांख्यिकी बहुत तेजी से बदल रही है। वर्ष 2050 तक पांच में से एक भारतीय 60 वर्ष से अधिक आयु का होगा, जबकि 2047 तक बुज़ुर्गों की संख्या बच्चों की संख्‍या से ज्‍यादा हो जाएगी। अनुमान है कि सदी के मध्य तक 19 फीसदी आबादी बुज़ुर्ग होगी, जिनमें मुख्य रूप से महिलाएं होंगी। ऐसे में समावेशी पेंशन योजनाओं के जरिए वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करना केवल एक लक्ष्य नहीं है, बल्कि देश के लिए जरूरत है। 'सभी के लिए पेंशन' एक राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए, जिसके लिए हमारी वृद्ध हो रही आबादी के लिए एक सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत योजना की आवश्यकता है।

 

इस अवसर पर वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव नागराजू मद्दिराला ने कहा कि भारत की पेंशन व्‍यवस्‍था में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहा है। एकीकृत पेंशन प्रणाली की शुरुआत तथा इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के प्रयासों के माध्यम से हम सुरक्षित सेवानिवृत्ति के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं। यूपीएस में सेवानिवृत्ति से पहले पिछले 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन की 50 फीसदी राशि पेंशन के रूप में प्रदान करने का प्रावधान है। भारत की पेंशन परिसंपत्तियां, जो सकल घरेलू उत्पादन का लगभग 17 फीसदी है, ओईसीडी औसत से बहुत कम है, जहां वे आमतौर पर 80 फीसदी से अधिक होती हैं। यह सेवानिवृत्ति की तैयारी में एक बड़ी असमानता को दर्शाता है।

 

पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष डॉ. दीपक मोहंती ने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) भारत के पेंशन क्षेत्र की आधारशिला के रूप में उभरी है, जो लाखों लोगों के लिए वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देती है। इसमें 14.4 लाख करोड़ का संचित कोष और एनपीएस और एपीवाई के तहत 8.4 करोड़ ग्राहक हैं। जैसा कि हम प्रौद्योगिकी-आधारित पहलों और नए नीतिगत समाधानों को अपनाते हैं। हमारा ध्‍यान अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने, वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने और भावी पीढ़ियों के लिए पेंशन-समावेशी समाज बनाने पर रहता है।

 

वित्‍त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नई दिल्ली में आयोजित पहला आईआरसीपी 2025 कल संपन्न हो गया है। इसका उद्घाटन 3 अप्रैल को भारत मंडपम में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण ने भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से किया था ताकि भारत की मजबूत वृद्धावस्था आय सुरक्षा की ऐतिहासिक यात्रा को महत्‍वपूर्ण बनाया जा सके।

MadhyaBharat 5 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.