Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल के खजूरीकलां में गेहूं के खेत में लगी भीषण आग
bhopal,   huge fire broke out, Khajurikala

भोपाल । भोपाल के खजूरीकलां इलाके में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक खेत में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 15 एकड़ में कटने के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस फसल की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा खेत में बिछे तीन लाख रुपये के पानी के पाइप भी जल गए। राहत की बात यह रही कि आग समय रहते बुझा दी गई, वरना आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे।



दरअसल हादसा किसान मिश्रीलाल लाल राजपूत, कैलाश सिंह राजपूत और मोहन सिंह बघेल के खेत में शनिवार दोपहर डेढ़ बजे हुआ। कृषक कुबैर सिंह राजपूत ने बताया कि गेहूं की फसल पककर तैयार थी। अगले 2 दिन में इसे काटा जाना था। गेहूं की उन्नत वैराइटी बोई थी। 15 एकड़ में साढ़े चार सौ क्विंटल से ज्यादा गेहूं की पैदावार होती, लेकिन इसके पहले ही आग से पूरी फसल तबाह कर दी। कृषकों के अनुसार, खेत में बिजली की लाइन और पोल लगे हैं। शनिवार को तेज हवा चल रही थी, जिससे बिजली के तार आपस में टकराए और चिंगारी निकलने से आग भड़क गई। हवा तेज होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। खेत में आग लगने की सूचना पर भोपाल फायर बिग्रेड की दमकल मौके पर पहुंची। इससे पहले ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। इस कारण ग्रामीण उसे बचा नहीं पाए। किसानों ने बताया कि वे कई बार खेत से बिजली के पोल और लाइन शिफ्ट करने की मांग कर चुके थे, लेकिन प्रशासन और बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह कदम नहीं उठाया गया, जिसका नतीजा लाखों के नुकसान के रूप में सामने आया।

 
 
 
MadhyaBharat 5 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.