Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केन्द्र तमिलनाडु के विकास को समर्पित लेकिन कुछ लोगों को रोने की है आदत : प्रधानमंत्री
new delhi, Centre is dedicated, PM

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बीते एक दशक में केन्द्र सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए 2014 की तुलना में तीन गुना ज्यादा धन आवंटित किया है। वे मानते हैं कि विकसित भारत के सफर में तमिलनाडु का बहुत बड़ा रोल है। तमिलनाडु का सामर्थ्य जितना ज्यादा बढ़ेगा, भारत का विकास उतनी तेज होगा।

 

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कुछ लोगों को बिना कारण रोते रहने की आदत है। वे रोते रहते हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि तमिलनाडु के नेताओं से प्राप्त पत्रों में तमिल में हस्ताक्षर नहीं होते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले रेल प्रोजेक्ट के लिए हर साल सिर्फ 900 करोड़ रुपये ही मिलते थे। इस वर्ष तमिलनाडु का रेल बजट 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है और भारत सरकार यहां के 77 रेलवे स्टेशन को मॉडर्न भी बना रही है। इसमें रामेश्वरम का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। आयुष्मान भारत योजना के तहत तमिलनाडु में 1 करोड़ से अधिक लोगों का उपचार किया गया है। इससे लोगों को 8 हजार करोड़ की बचत हुई है। तमिलनाडु में 1,400 से अधिक जन औषधि केंद्र हैं। इससे तमिलनाडु के लोग अनुमानित 700 करोड़ रुपये की बचत करते हैं। हाल के वर्षों में तमिलनाडु में 11 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं।


प्रधानमंत्री मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। रामनवमी के अवसर पर दोपहर में उन्होंने भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल - नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाई और पुल के संचालन को देखा। इसके बाद उन्होंने रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा की। उन्होंने रामेश्वरम में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।


प्रधानमंत्री ने कहा कि मछुआरों की सुरक्षा और भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत सरकार के समर्पित प्रयासों से पिछले एक दशक में 3,700 से अधिक मछुआरों को श्रीलंका से सफलतापूर्वक वापस ले लिया गया है। 600 से अधिक मछुआरों को पिछले वर्ष में ही मुक्त कराया गया है। कुछ मछुआरों को मृत्युदंड दिया गया, लेकिन हमने देश में उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कदम उठाए।


प्रधानमंत्री ने इस दौरान देश के चहुंमुखी विकास का जिक्र किया और कहा कि आज देश में बहुत तेजी से बड़ी परियोजनाओं पर काम हो रहा है। बीते 10 वर्षों में हमने रेल, रोड, एयरपोर्ट, पानी, पोर्ट, बिजली, गैस पाइप लाइन ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट करीब 6 गुना बढ़ाया है। उन्होंने उत्तर, पूर्व और पश्चिम तथा दक्षिण के मेगा प्रोजेक्ट का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज में से एक 'चिनाब ब्रिज' बना है। मुंबई में देश का सबसे लंबा सी ब्रिज 'अटल सेतु' बना है। असम के 'बोगीबील ब्रिज' और यहां दुनिया के गिने-चुने वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज में से एक 'पंबन ब्रिज' का निर्माण पूरा हुआ है।


भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्होंने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के जिस लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं, उसमें भाजपा के हर एक कार्यकर्ता का परिश्रम है। आज देश के लोग भाजपा सरकारों का गुड गर्वनेंस देख रहे हैं, राष्ट्रहित में लिए जा रहे निर्णय देख रहे हैं और हर हिंदुस्तानी का सीना चौड़ा हो रहा है।

MadhyaBharat 6 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.