Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संन्यास की अफवाहों के बीच धोनी का आया बड़ा बयान बोले- अभी मेरे पास समय है
new delhi, Amid rumors , retirement Dhoni
नई दिल्ली । चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास की अफवाहों के बीच बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने खुद संन्यास के सवाल पर जवाब दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अभी कहीं नहीं जा रहे। उनके पास अभी समय है यह तय करने के लिए वह आगे खेल सकते हैं या नहीं।

 

दरअसल, शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मैच में दिल्ली ने 25 रन से जीत दर्ज की। इस मैच को देखने धोनी के माता-पिता भी स्टेडियम पहुंचे थे। धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थीं। इसी दौरान धोनी के संन्यास की अफवाह ने जोर पकड़ा था। हालांकि, मैच के बाद धोनी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की।

 

अब धोनी ने अपने आईपीएल संन्यास को लेकर इन सारी अफवाहों पर विराम पूरी तरह से लगा दिया है। धोनी ने राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में पुष्टि की कि वह इस सीजन के अंत में अपने करियर को अलविदा नहीं कह रहे हैं। उन्होंने संन्यास के सवाल पर कहा कि नहीं, अभी नहीं, मैं अभी भी आईपीएल में खेल रहा हूं और मैंने इसे बहुत सरल रखा है। मैं इसे एक बार में एक साल के हिसाब से देखता हूं। मैं 43 वर्ष का हूं, इस जुलाई तक मैं 44 वर्ष का हो जाऊंगा। मेरे पास यह निर्णय लेने के लिए 10 महीने हैं कि मुझे एक और वर्ष खेलना है या नहीं। उन्होंने कहा कि यह मैं नहीं हूं जो निर्णय ले रहा हूं, यह शरीर है जो आपको बताता है कि आप कर सकते हैं या नहीं। अभी जो करने की जरूरत है, उस पर पूरा ध्यान केंद्रित है। 8-10 महीने बाद देखेंगे।

 

इससे पहले सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी संन्यास के सवाल पर जवाब दिया था। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि नहीं, उनके सफर को खत्म करना मेरा काम नहीं है। मुझे नहीं पता है। मैं बस उनके साथ काम करने का आनंद ले रहा हूं। वह अभी भी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। मैं इन दिनों पूछता भी नहीं।

 

धोनी का आईपीएल 2025 में कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं कर पाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वह काफी लेट बल्लेबाजी करने आए और 16 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए लेकिन टीम को जिता नहीं पाए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16 रन बनाकर आउट हुए। फिर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 30 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वहां भी वह सीएसके को जीत नहीं दिला पाए।

 

MadhyaBharat 6 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.