Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खिलोरा में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
balodabazar, Administration

बलौदाबाजार । जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि के अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर रविवार क़ो तहसील सिमगा के ग्राम खिलोरा में अवैध अतिक्रमण के प्रयासों पर राजस्व विभाग़ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर मुक्त कराया।

सिमगा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंशुल वर्मा ने बताया कि, ग्राम खिलोरा के ग्रामीणों से राइस मिलर रौनक अग्रवाल के द्वारा किए जा रहे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी प्राप्त हुई। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एसडीएम सिमगा के द्वारा तहसीलदार सिमगा के नेतृत्व में दल बना कर विवादित भूमि का नाप कर तत्काल उचित कार्यवाही हेतु आदेश जारी किया गया। राजस्व दल द्वारा मौके पर विवादित भूमि का नाप-जोख किया गया एवं की गई जांच के आधार पर शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के प्रयास क़ो बुलडोजर चला कर तत्काल रोक गया। कार्रवाई के दौरान ग्राम खिलोरा के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उल्‍लेखनीय है कि, तिल्दा निवासी राइस मिलर रौनक़ अग्रवाल द्वारा ग्राम खिलोरा में जमीन खरीदकर राईस मिल स्थापित किया जा रहा है। मिलर के द्वारा खरीदी गई जमीन के साथ शासकीय जमीन पर पोल गाड़कर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों के द्वारा इस अतिक्रमण के प्रयास की सूचना एसडीएम सिमगा को दी गई जिस पर कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर आज बड़ी कार्यवाही की गई।

MadhyaBharat 6 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.