Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री साय ने परिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म 'सुहाग' का ट्रेलर लॉन्च किया
raipur, Chief Minister Sai ,Chhattisgarhi film

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार काे अपने निवास कार्यालय में रामनवमी के शुभ अवसर पर पारिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म 'सुहाग' का ट्रेलर लॉन्च किया। उन्होंने विधायक और फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, नवनियुक्त छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।
साय ने कहा कि लंबे अरसे के बाद छत्तीसगढ़ में एक पारिवारिक फिल्म दर्शकों के सामने आ रही है। फिल्म में परिवार को केंद्र में रखा गया है और यही बात फिल्म को खास बनाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी संस्कृति, परंपरा, रिश्तों और भावनाओं को पर्दे पर जीवंत करने का यह प्रयास निश्चित रूप से सफल होगा। उन्होंने कहा कि फिल्म की मूल भावना दर्शकों को पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों की गहराइयों से रूबरू कराता है। मुख्यमंत्री के साथ फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों का परिचय हुआ और फिल्म के कुछ रोचक किस्सों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, फिल्म निर्माता व निर्देशकों के लिए छत्तीसगढ़ पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है और लगातार फिल्में और वेब सीरीज यहां बन रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है ताकि इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रदेश के युवाओं को भी पर्याप्त अवसर मिले। विधायक और फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री को फिल्म सुहाग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि फिल्म 18 अप्रैल से सिनेमाघरों में लगेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया।
उल्लेखनीय है कि फिल्म सुहाग ( वचन में बंधे मया के कहानी ) फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार अनुज शर्मा नज़र आएंगे, जिनका अभिनय हमेशा की तरह गहराई, सहजता और संवेदनशीलता से भरपूर है। अभिनेता अनुज शर्मा और अभिनेत्री अनिकृति चौहान पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म से जुड़े सिद्धांत, डायरेक्टर और राइटर राहुल थवाईत, निर्माता चंद्रशेखर तिवारी, वत्सला सौरभ शर्मा, सह निर्माता लोकनाथ दीवान मौजूद रहे।

 

MadhyaBharat 6 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.