Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ट्रेलर और मोटरसाइकिल में भिड़ंत युवक की माैके पर माैत
balrampur,  trailer and motorcycle, young man dies

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना अंतर्गत पुराना बाजार के पास ट्रेलर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार है। इधर आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बाजार के पास रविवार सुबह करीब 9.15 बजे ट्रेलर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार पिंटू सोनी (23 वर्ष) अपनी घर की ओर लौट रहे थे तभी मेन चौराहा के पास रामानुजगंज की ओर से आ रही ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया है।

परिजनों ने किया चक्का जाम

आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। जिससे रामानुजगंज-वाड्रफनगर मुख्यमार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची त्रिकुंडा थाना पुलिस ने परिजनों समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे के बाद जाम खुलवाया।

 
जांच में जुटी पुलिस

 

त्रिकुंडा थाना प्रभारी राम नगीना यादव ने बताया कि इस मामले एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सीएचसी भेज दिया गया है। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है। 

MadhyaBharat 6 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.