Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कराया कन्याभोज
bhopal, Central Minister Shivraj , Kanya Bhojan
भोपाल । देशभर में रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में रामनवमी पर जगह-जगह विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। कई शहरों में शोभा यात्राएं निकाली जा रही हैं। वहीं, चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों में कन्याभोज के आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव नर्मदापुरम में मनाया। वहीं, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर कन्याभोज कराया।
 
प्रदेश के अधिकांश राम मंदिरों में रविवार को दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। रामनवमी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम में दादा दरबार की कुटी पहुंचे। यहां उन्होंने दादा गुरू भैयाजी सरकार से भेंट कर पूजन पाठ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आज चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन एवं रामनवमी के पावन अवसर पर नर्मदापुरम में समर्थ दादा गुरु भैया जी सरकार के सान्निध्य में दादा दरबार कुटी में पूजा-अर्चना एवं देवी स्वरूपा कन्याओं के पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जगत कल्याणी मां भगवती एवं पुण्यसलिला मां नर्मदा की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बरसती रहे; सबका मंगल और कल्याण हो, यही करबद्ध प्रार्थना करता हूं। इसके बाद सीएम मैहर पहुंचे और यहां माता के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री चित्रकूट भी जाएंगे। यहां भरत घाट पर आज 11 लाख दीप जलाए जाएंगे।
 
इधर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ रामनवमी पर अपने निवास पर कन्याभोज कराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि रामनवमी और नवरात्रि का नौवां दिन है। आज के दिन हमारी वर्षों पुरानी परंपरा है कन्याभोज की। बेटियां देवी का रूप होती हैं। इस दिन मैं और मेरी पत्नी साधना कन्याभोज कराते रहे हैं। आज मेरे मन में बहुत संतोष है कि कार्तिकेय-अमानत एवं कुणाल-रिद्धि ने भी परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया और कन्या भोज कराया। देवी माँ से यही प्रार्थना है कि सभी पर कृपा दृष्टि बनाए रखें और सबके जीवन में सुख, समृद्धि तथा शान्ति का वास हो।
 
टीकमगढ़ जिले के 200 साल प्राचीन नजर बाग मंदिर में आज श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। दोपहर 12 बजे भगवान का जन्म होते ही बुंदेली गायक कविता शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं, खरगोन में रघुवंशी समाज ने शोभायात्रा निकाली। शहर के मुस्लिम समुदाय ने स्वागत मंच लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा।
 
मध्य प्रदेश के अयोध्या कहे जाने वाले निवाड़ी जिले के ओरछा के रामराजा मंदिर में भगवान के जन्म के बाद आरती हुई। आरती में भक्त खूब झूमे। भगवान को 21 क्विंटल लड्‌डुओं का भोग लगाया गया। मंदिर को 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सुबह नगर में निकली शोभायात्रा में विदेशी सैलानी भी शामिल हुए। वे हरे कृष्णा, हरे रामा भजन पर श्रद्धालुओं के साथ खूब झूमे।
 
MadhyaBharat 6 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.