Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से क्रिप्टो मार्केट भी गिरा
new delhi, crypto market , Trump

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हलचल मचने के साथ ही क्रिप्टो करेंसी मार्केट में भी जबरदस्त गिरावट आ गई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की कीमत लगातार गिरती जा रही है। जनवरी में 1,09,000 डॉलर के स्तर को पार करने वाला बिटकॉइन आज के कारोबार में 76,753 डॉलर के स्तर तक गिर चुका है।
 
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में स्ट्रैटेजिक क्रिप्टो रिजर्व बनाने और क्रिप्टो से जुड़े नियमों में ढील देने की बात कही थी। इसी वजह से चुनाव परिणाम आने के बाद बिटकॉइन की कीमत में जोरदार तेजी दर्ज की गई थी। चुनाव परिणाम आते ही 6 नवंबर, 2024 को इस क्रिप्टो करेंसी ने पहली बार 75 हजार डॉलर के आंकड़े को पार किया था। इसके बाद लगातार तेजी दिखाते हुए ये क्रिप्टो करेंसी 20 जनवरी, 2025 को अपने सर्वोच्च स्तर 1,09,114.88 डॉलर की ऊंचाई पर पहुंच गई।


बिटकॉइन में आई इस तेजी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ का राग छेड़ना शुरू कर दिया, जिससे ग्लोबल ट्रेड वॉर शुरू होने की आशंका बन गई। इस वजह से स्टॉक मार्केट की तरह ही क्रिप्टो करेंसी मार्केट में भी दबाव बन गया, जिससे बिटकॉइन की चाल में भी गिरावट आने लगी। फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी लागू होने के बाद इस क्रिप्टो करेंसी की चाल में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। बिटकॉइन फिलहाल अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 29 प्रतिशत से अधिक की गिरावट का शिकार हो चुका है। आज के कारोबार में ये क्रिप्टो करेंसी लुढ़क कर 76,753.35 डॉलर के स्तर तक गिर चुकी है।


बिटकॉइन की तरह ही दूसरी प्रमुख क्रिप्टो करेंसीज भी अमेरिका की नई ट्रेड पॉलिसी की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। बिटकॉइन के बाद मार्केट कैप के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम 14.05 प्रतिशत की गिरावट का शिकार होकर 1,554.08 डॉलर के स्तर पर आ गई है। इसी तरह डॉगकॉइन की कीमत में भी 15.20 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई है।

MadhyaBharat 7 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.