Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कन्या भोज के लिए निकली बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार से बरामद
durg,   body of a girl ,Kanya Bhojan

दुर्ग/रायपुर । रामनवमी के दिन कन्या भोज के लिए निकली दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित ओम नगर में छह साल की मासूम बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में देर शाम बरामद हुआ है।

परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह बच्ची घर से कन्या भोज में शामिल होने के लिए निकली थी। बच्ची जब कन्या भोज से वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरु की। परिवार वालों को जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो वो मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत मिलने के बाद रविवार देर शाम तलाशी के दौरान एक घर के बाहर खड़ी कार से बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया है। बच्ची जब कार की डिक्की मिली तो उसके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे। इतना ही नहीं बच्ची के शरीर पर जलने के निशान थे और बच्ची का शव अकड़ा हुआ था बच्ची के मुंह से झाग निकल रहा था और उसके हाथ-पैर बुरी तरह से छिले हुए थे। माले में पुलिस ने अब तक 4-5 संदेहियों को हिरासत में लिया है, बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार आज मृत बच्ची के परिजनों से मिलने के लिए पहुंची। नाराज परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने महापौर के सामने ही नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपितों को सख्त सजा देने की मांग की। महापौर अलका बाघमार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि, इस मामले के आरोपितों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
दुर्ग के नगर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने बताया है कि कि नवरात्र पर्व के मौके पर 6 साल की बच्ची कन्या भोज के लिए घर से निकली थी। परिजनों की शिकायत पर पतासाजी के दौरान घर के बाहर खड़ी एक कार से बच्ची का शव देर शाम बरामद किया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।प्राथमिक जांच के बाद पुलिसकर्मी रात लगभग 12:30 बजे तक घटनास्थल से रवाना हो चुके थे। इस दौरान, मौके पर पुलिस की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आक्रोशित लोगों ने कथित आरोपित के घर में आगजनी और तोड़फोड़ कर युवक की पिटाई कर दी। घटना में कथित आरोपित के घर पर रखी बाइकें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। रात करीब 1:30 बजे हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने अब तक 4-5 संदेहियों को हिरासत में ले लिया है।बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।इलाके में पुलिस बल तैनात हैं।

MadhyaBharat 7 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.