Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कुसमी में कुएं में गिरने से दस वर्षीय मासूम की मौत
balrampur,   innocent died ,well in Kusmi

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी में एक दस वर्षीय बच्ची का कुएं में गिरने से मौत हो गया है। रामनवमी के त्योहार के दिन पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर आज पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

 
कुसमी पुलिस के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार बीते शाम को सुप्रिया कश्यप (10 वर्ष) बाजार पारा निवासी खेलते-खेलते घर से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में जा गिरी। आसपास के लोग रामनवमी जुलूस देखने गए हुए थे। जिससे इस घटना के बारे में किसी को पता नहीं चला और उसकी मौत हो गई। शाम करीब पांच बजे पिता हीरालाल कश्यप रामनवमी जुलूस देखकर अपने घर वापस लौटने के बाद अपनी बेटी की तलाश में जुट गए। रात करीब आठ बजे सुप्रिया का शव कुएं में मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। सूचना पर तत्काल पहुंची कुसमी पुलिस ने शव को निकाल आगे की कार्रवाई में जुट गई।
 
कुसमी थाना के एसआई डाकेश्वर सिंह ने सोमवार को बताया कि इस मामले में पंचनामा और मर्ग कायम करने के बाद आज शव को पोस्टमार्टम के लिए कुसमी सीएचसी भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
MadhyaBharat 7 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.