Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत
raigarh, Two died ,unknown vehicle

रायगढ़ । जिले के काशीचुंआ के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हाे गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। तीनाें युवक रायगढ़ में आयोजित शोभायात्रा देखने के बाद रात करीब 11 बजे माेटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार तीनों युवक ग्राम बेहरामुड़ा, छाल के निवासी थे। तीनाें शवाें का पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैप दिया गया है। 

 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात एनएच-49 पर कार की चपेट में आने से माेटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में कार चालक को भी चोट आई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। तीनाें शवाें का पाेस्टमार्टम उपरांत साेमवार काे परिजनाें काे साैप दिया गया है। 

छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरामुड़ा निवासी माेटरसाइकिल सवार तीन युवक अमित राठिया (20), तरूण राठिया (16) और रितेश राठिया (16) रायगढ़ शहर में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखने गए थे। देर रात 11 बजे के आसपास घर जाते समय माेटरसाइकिल सवार तीनों युवक ग्राम गंजामुड़ा के पास एनएच-49 पर पहुंचे, तभी ट्रक को ओवरटेक करते समय बिलासपुर की तरफ से रही एक कार क्रमांक सीजी 10 एव्ही 5902 से माेटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस घटना में मौके पर ही अमित राठिया की मौत हो गई, जिसके बाद दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। रात में ही रितेश की मौत हो गई। वहीं, साेमवार सुबह तीसरे घायल युवक अरूण राठिया की भी मौत हो गई है। इस घटना में कार चालक को भी गंभीर चोट आने की वजह से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
 

 

MadhyaBharat 7 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.