Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने बढ़ाई 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी
new delhi, Government increased ,excise duty

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्‍पाद शुल्‍क) 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। सरकार का कहना है कि दुनियाभर में तेल के दामों में आ रही गिरावट के चलते ऐसा किया गया है। इससे उपभोक्ताओं के लिएपेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे।

 

राजस्व विभाग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क पर 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को कहा गया है कि आज एक्साइज ड्यूटी दरों में प्रभावित वृद्धि के बाद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी।

 
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटकर 2021 के बाद पहली बार सबसे निचले स्तर पर आ गई है। आज कारोबार में ब्रेंट क्रूड का भाव 64.05 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि डब्यू्टीआई क्रूड 60.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
 

फिलहाल सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपये और डीजल पर 15.80 रुपये प्रति लीटर उत्‍पाद शुल्‍क वसूल रही है। इस इजाफे के बाद पेट्रोल पर उत्‍पाद शुल्‍क 21.90 रुपये लीटर और डीजल पर 17.80 रुपये हो जाएगा।

 

वर्तमान में नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है।

MadhyaBharat 7 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.