Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
माड़ डिवीजन में सक्रिय पांच लाख की इनामी पांच महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
narayanpur, Five women naxalites , division surrendered
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सली संगठन माड़ डिवीजन में सक्रिय पांच लाख की इनामी पांच महिला नक्सलियों ने सोमवार को आत्‍समर्पण कर द‍िया है। सभी महिला नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया।
नक्यल उन्मूलन अभियान के तहत मह‍िला नक्‍सली लक्ष्मी वंजामी (नेलनार एलओएस सदस्य), सन्नी उर्फ जमली पोड़ियाम (नेलनार एलओएस सदस्य), अनिता उसेण्डी (नेलनार एरिया कमेटी रिकरूट), सुकाय पोड़ियाम (कुतुल एलओएस सदस्य) व कुम्मे पोड़ियाम (परलकोट जन मिलिशिया सदस्य) ने आज आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया। यह सभी महिला नक्सली कुतुल, नेलनार और परलकोट एरिया कमेटी के तहत सक्रिय थीं और इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के बाद सभी महिला नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही, सरकार की पुनर्वास योजना के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। माड़ डिवीजन में सक्रिय पांच महिला नक्सलियों के आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 87 नक्सलियाें ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
 
MadhyaBharat 7 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.