Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केंद्रीय मंत्री उईके बनासकांठा दुर्घटना के प्रभावित परिवारों से मिले
harda, Union Minister Uikey ,Banaskantha accident
हरदा । केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने मंगलवार को हंडिया पहुंचकर गुजरात के बनासकांठा जिले में गत दिनों हुई पटाखा फैक्ट्री विस्फोट दुर्घटना के प्रभावित परिवारों से भेंट की और उन्हें आश्वस्त किया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत सभी पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है।

केंद्रीय मंत्री उइके ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इन परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि इन परिवारों के जो सदस्य पढ़े लिखे हों, उन्हें सरकार की स्वरोजगार योजनाओं के तहत स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए ऋण दिलाया जाए। स्थानीय ग्रामीणजनों ने हंडिया के फोकटपुरा मोहल्ले में सड़क निर्माण की मांग की, जिस पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिये।

इस अवसर पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने केन्द्रीय मंत्री उईके को बताया कि इस दुर्घटना में मजदूर परिवारों के कुल 11 सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। इन सभी 11 मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रुपये तथा गुजरात शासन की ओर से कुल 4-4 लाख रुपये की मदद स्वीकृत की जा चुकी है। इसके अलावा सभी 11 मृतकों के परिजनों को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की राशि से 2-2 लाख रुपये की मदद दी जा चुकी है। इसके साथ ही संबल अनुग्रह योजना से कुल तीन मृतक श्रमिकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की मदद भी दी जा चुकी है।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि संबल योजना के तहत पंजीबद्ध 8 मृतक मजदूरों के परिजनों को अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5-5 हजार रुपए की सहायता भी दी जा चुकी है। दो घायल मजदूरों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार रुपये तथा गुजरात सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की कार्यवाही जारी है। दोनों घायल मजदूर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 50-50 हजार रुपये की मदद दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों में से राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत पात्र पाए गए दो परिवारों को 20-20 हजार रुपये स्वीकृत करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत पात्र पाए गए दो मृतक श्रमिकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत करने की कार्यवाही भी जारी है। इन दुर्घटना प्रभावित परिवारों में से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो परिवार पात्र पाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 योजना के तहत इन दोनों परिवारों के प्रधानमंत्री आवास के प्रकरण तैयार किये जा रहे हैं। इन प्रभावित परिवारों के दो बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों के संरक्षण हेतु संचालित स्पॉन्सरशिप योजना के तहत उनके निकटतम परिजनों को संरक्षक घोषित करते हुए 4-4 हजार रुपये प्रतिमाह की मदद करने की कार्यवाही भी की जा रही है। सभी प्रभावित परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी जिला प्रशासन कर रहा है।

 

MadhyaBharat 8 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.