Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री ने श्योपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन की मौत पर जताया शोक
bhopal, Chief Minister, expressed grief

भाेपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से तीन श्रद्धालुओं की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। डॉ यादव ने मंगलवार काे सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा - श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुसवाडा में पनवाड़ा माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई दुर्घटना में एक बालक और दो महिलाओं की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।


दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दो-दो लाख एवं सभी घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

डॉ यादव ने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र के सुसवाडा गांव के पनवाड़ा माता मंदिर में कल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर टॉली पलट गयी, जिससे एक बालक और दो महिलाओं की मृत्यु हो गयी है।

 

 
गाैरतलब है कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में सोमवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हाेकर पलटने से एक मासूम बच्चा और दो महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि सात लाेग घायल हुए थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सभी लोग पनवाडा माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इस हादसे का कारण चालक की लापरवाही और ट्रैक्टर ट्रॉली की तेज रफ्तार बताई जा रही है। चालक रास्ते के एक अंधे मोड़ पर टेक्टर को काबू नहीं कर पाया और बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।

 

MadhyaBharat 8 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.