Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दाे बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत
jagdalpur,   young man died, two bikes

जगदलपुर । बस्तर जिले के नानगुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम उलनार के मेन रोड में विपरीत दिशा से आ रही दाे बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है, वहीं दो नाबालिक घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम की मदद से घायलों को उपचार के लिए मेकॉज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दाेनाें नाबालिकाें का उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार डायल 112 की टीम को साेमवार रात लगभग 9 बजे एक कॉलर से ग्राम उलनार के मेन रोड में एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचने पर घटनास्थल में मौजूद लोगों ने डायल 112 की टीम को बताया कि दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर होने की वजह तीन लोग शंकर गोयल ( 39 वर्ष), सुजल गोयल(16 वर्ष) एवं रविन्द्र बघेल (17 वर्ष) घायल हो गए है। सभी उलनार गांव के रहने वाले हैं, जिनमें से दो लोगों को सिर और चेहरे में गम्भीर चोट लगी है। डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेकॉज में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने शंकर गोयल को मृत घोषित कर दिया। नानगुर पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही के उपरांत आज मंगलवार काे मृतक शंकर के शव का पाेस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनाें काे शव साैंप दिया है।

 

MadhyaBharat 8 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.