Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ के सुकमा में तेंदूपत्ता प्रबंधकों के ठिकानों पर एसीबी और ईओडब्ल्यू का छापा
sukma, ACB and EOW raid  , Chhattisgarh

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एसीबी और ईओडब्‍ल्‍यू की टीम ने गुरुवर सुबह 06 बजे के करीब दो दर्जन ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। तेंदूपत्ता बोनस राशि की वितरण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर एक कार्रवाई की जा रही है। तेंदूपत्ता राशि में बड़ी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदूपत्ता प्रबंधकों के ठिकानों पर छापा मार कर उनसे पूछताछ की जा रही है एवं जरूरी दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कम मच गया। तेंदूपत्ता से जुड़े कारोबारी भी सकते में है। इधर लंबे अरसे से तेंदूपत्ता बोनस राशि की भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाई जा रही थी।

उल्‍लेखनीय है कि तेंदूपत्ता बोनस राशि वितरण में गड़बड़ी के मामले में जांच कर डीएफओ को निलंबित किया गया था, जिसके बाद डीएफओ अशोक पटेल की सरकारी आवास सहित उनके परिजनों के यहां पर भी एसीबी और ईओडब्‍ल्‍यू की छापेमार कार्रवाई एक महीना पूर्व की गई थी। इसी से जुड़े मामले को लेकर एसीबी और ईओडब्‍ल्‍यू की छापेमार कार्रवाई सुकमा में दोबारा की गई। जिसमें सुकमा जिले अंतर्गत तेंदूपत्ता राशि में गड़बड़ी के मामले को लेकर फिर से एसीबी और ईओडब्‍ल्‍यू की टीम के द्वारा तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घरों पर छापा मार कार्रवाई की गई। इसमें से अधिकांश तेंदूपत्ता प्रबंधन की आंखें कार्रवाई की जा रही है वहीं सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के घर में भी छापे मार कार्रवाई की गई है।

छह करोड़ रुपये से अध‍िक का घोटाले का है मामला-

सुकमा जिले में तेंदूपत्ता बोनस राशि की छह करोड़ की घोटाले के मामले की शिकायत के बाद इस पूरे मामले की जांच की गई। इसमें से तीन करोड़ से अधिक की राशि का नकद वितरण किया जाना था और तीन करोड रुपये की राश‍ि खाते में ट्रांसफर करने की बात सामने आई थी, नकद वितरण की गई राशि में गड़बड़ी का मामला सामने आया था।
जांच में लापरवाही पाए जाने पर डीएफओ को निलंबित कर दिया था और इसके बाद से लगाता एसीबी और ईओडब्‍ल्‍यू की छापेमार कार्रवाई की जा रही है और इस पूरे भ्रष्टाचार के उजागर करने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई हो रही है, वहीं पहली बार तेंदूपत्ता प्रबंधकों के खिलाफ छापे मार करवाई कर किया जा रहा है जो अपने आप में एक बड़ा मामला है। क्योंकि तेंदूपत्ता प्रबंधक हर बार तेंदूपत्ता बोनस राशि में गड़बड़ी का मामला सामने आता था। लेकिन इस बार एसीबी और ईओडब्‍ल्‍यू की छापेमार कार्रवाई के चपेट में आ चुके हैं।

 

MadhyaBharat 10 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.