Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया की कंपनी में लगी आग पर 9 घंटे में पाया जा सका काबू
dhar,   fire that broke out , Pithampur Industrial Area

धार । मध्य प्रदेश के बड़े औद्योगिक क्षेत्र धार के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक पाइप कंपनी में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग पर करीब नाै घंटे बाद काबू पा लिया गया है। आग बुझाने में एक हजार लीटर फोम, 25 डंपर रेत और फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों का पानी लगा। आसपास की फैक्ट्रियों को लपटों से बचाने के लिए जेसीबी इस्तेमाल कर मिट्‌टी-रेत की दीवार बनाई गई थी। यह आग सिग्नेट पाइप कंपनी में लगी थी। ये कंपनी प्लास्टिक के पाइप बनाती है। जोकि सेक्टर 3 में स्थित है। आग इतनी भीषण है कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

 

आग लगने के करीब 9 घंटे बाद शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे आग काबू में आ सकी है। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फैक्ट्री के अंदर और बाहर पानी का छिड़काव कर रही हैं ताकि लपटें फिर न भड़कें। प्राथमिक जांच जारी है, बताया जा रहा है आग तेज़ हवा के कारण फैलने से लगी है। कोई भी इस घटना में घायल नहीं हुआ है। जांच की रिपोर्ट आते ही नुकसान का पता लगाया जा सकेगा। एसडीएम प्रमोद कुमार गुर्जर ने बताया कि सिग्नेट पाइप कंपनी में आग गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे लगी। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कंपनी प्लास्टिक के पाइप बनाती है। कच्चे माल की वजह से लपटें तेजी से बढ़ीं। इसमें कंपनी में खड़ी दो क्रेन भी जल गईं। नुकसान का आंकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है। एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर अश्विन चौधरी ने कहा कि 70 फायर फाइटर, नगर पालिका के 150 से ज्यादा कर्मचारी, एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे आग बुझाई। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद हेल्थ एंड सेफ्टी डिप्टी डायरेक्टर राजेश यादव ने कहा- आग आसपास की फैक्ट्री तक न पहुंचे, इसके लिए प्रशासन की मदद ली गई है। फायर टेंडर लगातार काम कर रहे हैं। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।

तहसीलदार जयेश प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि पीथमपुर में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। जैसे ही आग लगने की सूचना प्राप्त हुई उनके द्वारा टीम को भेजा गया और स्थिति को देखते हुए 30 से 35 रेत के डंपर भेजे गए। जहां आग लगी है वहाँ बिजली के तार मौजूद नहीं है इसलिए शॉर्ट सर्किट लगने के कारण पर दोबरा जांच की जायेगी। फैक्ट्री के मालिक सौरभ को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। गौरतलब है की पिछले वर्ष जून माह में इस सिग्नेट कंपनी में भी भीषण आग लगी थी। जिसे काबू करने में 9 घंटे से अधिक समय लग गया था। इससे सैकड़ों टन पाइप जलकर खाक हो गए थे। साथ ही आग इतनी बड़ी थी कि 10 किलोमीटर दूर से ही धुआं नजर आ रहा था।

 

 

MadhyaBharat 11 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.