Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भीषण गर्मी और लू की चपेट में मध्‍य प्रदेश, धार और रतलाम सबसे गर्म
bhopal, Madhya Pradesh  , Dhar and Ratlam

भोपाल । इन दिनों मध्य प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रतलाम जिले में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो रात का सबसे कम तापमान 15.4 डिग्री पचमढ़ी में रिकॉर्ड हुआ। वहीं राजधानी भोपाल में गर्मी ने अप्रैल में सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी बीच मौसम विभाग ने आज शुक्रवार से तीन दिनों तक तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन तक तेज गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 42 जिलों में बारिश होने, तेज आंधी चलने या ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम बदलने से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के एक्टिव होने की वजह से बारिश, ओले और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस वजह से लू का असर नहीं रहेगा। पारे में गिरावट होगी।

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के 17 जिलों में मौसम बदला रहेगा। ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग के जिले- श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश, तेज आंधी और ओले गिर सकते हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, शहडोल संभाग में मौसम साफ रहेगा। कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। शाम को बूंदाबांदी होने का अनुमान भी है। 12 और 13 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम बदला रहेगा।

इससे पहले प्रदेश में गुरुवार को भी गर्मी का असर देखने को मिला। धार और रतलाम सबसे गर्म रहे। धार में 42.3 डिग्री, रतलाम में 42.2 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, गुना-नर्मदापुरम में पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह टीकमगढ़-दमोह में 41.8 डिग्री, सागर में 41.5 डिग्री, खरगोन-नौगांव में 41 डिग्री, मंडला में 40.8 डिग्री, सिवनी और शिवपुरी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 41.3 डिग्री, इंदौर में 40.3 डिग्री, ग्वालियर में 39.6 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दूसरी ओर, शिवपुरी में बारिश हुई। कई शहरों में बादल भी छाए रहे।

MadhyaBharat 11 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.